Gochar 2022: मंगल करेंगे दंगल, इन राशि वालों को कराएंगे विशेष लाभ

Gochar 2022: मंगल करेंगे दंगल, इन राशि वालों को कराएंगे विशेष लाभ
X
Gochar 2022: सावन मास भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ ग्रह और नक्षत्रों की दृष्टि से भी विशेष है। सावन में बुध, सूर्य और शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है। वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन मास समाप्त होने से पहले ही मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। सावन का महीना 12 अगस्त तक रहेगा, जबकि मंगल का गोचर 10 अगस्त को होने जा रहा है।

Gochar 2022: सावन मास भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ ग्रह और नक्षत्रों की दृष्टि से भी विशेष है। सावन में बुध, सूर्य और शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है। वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन मास समाप्त होने से पहले ही मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। सावन का महीना 12 अगस्त तक रहेगा, जबकि मंगल का गोचर 10 अगस्त को होने जा रहा है। तो आइए जानते हैं सावन के इसा पवित्र महीने में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से लाभ होने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को मंगल के गोचर से शुभ फल मिल सकते हैं। इस दौरान आपको विवादों से मुक्ति मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान आपको पुराने कर्ज से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि

मंगल के गोचर के प्रभाव सिंह राशि वाले जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। नौकरी और बिजनेस में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की आय में वृद्धि संभव है। इस दौरान आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसका लाभ भविष्य में मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए मंगल का गोचर वरदान साबित हो सकता है। इस दौरान आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नया वाहन या भवन सुख मिल सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story