Gochar 2022 : मंगल 10 दिन बाद बदलेंगे अपनी राशि, जानें किन लोगों को पहुंचाएंगे लाभ

Gochar 2022 :  मंगल 10 दिन बाद बदलेंगे अपनी राशि, जानें किन लोगों को पहुंचाएंगे लाभ
X
Gochar 2022 : मंगलदेव नवंबर माह में अपना स्थान परिवर्तन करेंगे और वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगलदेव की राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर होने वाला है। सभी 12 राशियों के लोग मंगलदेव के राशि परिवर्तन से प्रभावित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलदेव 13 नवंबर 2022 से वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं।

Gochar 2022 : मंगलदेव नवंबर माह में अपना स्थान परिवर्तन करेंगे और वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगलदेव की राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर होने वाला है। सभी 12 राशियों के लोग मंगलदेव के राशि परिवर्तन से प्रभावित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलदेव 13 नवंबर 2022 से वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। यह गोचर कई राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आने वाला है। तो आइए जानते हैं मंगल के इस गोचर से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।

मिथुन राशि

मंगल देव आपके कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। मिथुन राशि वाले लोग साहसी, कर्मवीर और आगे बढ़ने वाले माने जाते हैं। मंगल कार्यों को करने के लिए ऊर्जा की जरुरत होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर मंगलदेव की कृपा हो सकती है। छात्र जातकों के लिए यह समय उत्तम हो सकता है। इस दौरान आप अपनी इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो जातक नौकरी-पेशा वाले हैं, उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल हो सकती है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को इस दौरान कोई हानि नहीं होगी। इन्हें विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। मंगल देव इस दौरान आपकी राशि के छठे भाव में विराजमान रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लिए मंगलदेव चौथे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। आप लोगों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये समय काफी उत्तम है। धार्मिक कार्य में लगे लोगों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story