Gochar 2022: शनि और मंगल के प्रभाव से बचने के लिए कर लें ये काम, वरना...

Gochar 2022: शनि और मंगल के प्रभाव से बचने के लिए कर लें ये काम, वरना...
X
Gochar 2022: 26 फरवरी 2022, दिन शुक्रवार को मंगल देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे धनु राशि को छोड़कर अब मकर राशि में गोचर करें और मकर राशि में 07 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। वहीं मकर राशि में शनिदेव भी पहले से ही विराजमान है। शनि के साथ में मंगल के आ जाने से ये दोनों ग्रह और भी क्रूर और प्रभावी हो जाएंगे।

Gochar 2022: 26 फरवरी 2022, दिन शुक्रवार को मंगल देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे धनु राशि को छोड़कर अब मकर राशि में गोचर करें और मकर राशि में 07 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। वहीं मकर राशि में शनिदेव भी पहले से ही विराजमान है। शनि के साथ में मंगल के आ जाने से ये दोनों ग्रह और भी क्रूर और प्रभावी हो जाएंगे। तथा संपूर्ण जनमानस को को ये दोनों ही ग्रह प्रभावित करेंगे और लोगों का जीना मुश्किल कर देंगे। शनि और मंगल की युति से लोगों में भय का माहौल बन सकता है और राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है, क्योंकि इन दोनों ही ग्रहों की युति को ज्योतिष कि लिहाज से अशुभ माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो ये दोनों ही ग्रह बेहद क्रूर स्वभाव के और गुस्सैल स्वभाव के हैं। इसीलिए इन दोनों की युति बनने पर लोगों में गुस्सा और हड़बड़ी का माहौल उत्पन्न हो सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसी स्थिति से बचने के उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Gochar 2022: मकर राशि में होने जा रही है शनि और मंगल की युति, जानें कितने भयानक हो सकते हैं इसके परिणाम

मंगल और शनि के प्रभाव से बचने के उपाय

  1. मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करें।
  2. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।
  3. मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।
  4. हनुमान जी को लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं।
  5. मंगलवार और शनिवार के दिन तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करें।
  6. मंगलवार और शनिवार को लाल कपड़ों का दान करें।
  7. मसूर की दाल का दान करें।
  8. शहद खाकर घर से निकलें।
  9. हं हनुमते नमः, ऊँ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story