Gochar 2022 : मंगलदेव की वक्री चाल किन लोगों को करेगी मालामाल, जानें...

Gochar 2022 : लाल ग्रह अर्थात मंगलदेव ने 16 अक्टूबर 2022 को वृषभ राशि में प्रवेश किया था और वहीं मंगलदेव ने 30 अक्टूबर 2022 को उल्टी चाल यानि वक्री हो गए। हालांकि ग्रहों की उल्टी चाल को ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता है। परन्तु मंगलदेव की उल्टी चाल अच्छी मानी जाती है। तो आइए जानते हैं ऐसे में मंगलदेव की उल्टी चाल किन चार राशि वालों के लिए लाभकारी होने वाली है।
वृषभ
मंगलदेव की उल्टी चाल से आपके जीवन में धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने वाला है। अगर आप इस समय किसी भी चीज में निवेश करते हैं तो आपको लाभ ही लाभ होगा। परन्तु आपने स्वास्थ्य की चिंता जरुर करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष इस दौरान मजबूत होगा। इस समय आपको धन लाभ और खर्च दोनों ही होंगे। मंगलदेव आपको आपकी मेहनत का पूरा फल देंगे। आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। अगर आप जॉब करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि होने के योग हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगलदेव की उल्टी चाल विशेष लाभ देने वाली है। अब आप लोग कोई नया वाहन अथवा भवन आदि खरीद सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को भी मंगलदेव शुभ परिणाम दे सकते हैं। आपकी कुंडली में मंगल ग्रह पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। जोकि संतान, शिक्षा, बुद्धि, प्रेम का भाव होता है। इस समय आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। किसी भी शॉर्टकट से बचने की कोशिश बिलकुल ना करें। वहीं आपको धन लाभ के योग भी मंगलदेव की उल्टी चाल से बन रहे हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS