Gochar 2022: शनि मार्गी होकर किन राशि वालों के लिए रहेंगे बेहद शुभ, जानें...

Gochar 2022: ज्योतिष में शनि ग्रह को विशेष स्थान दिया गया है। नौकरी-व्यापार और कर्मों के कारक ग्रह शनि 23 अक्टूबर से मकर राशि में मार्गी हो चुके हैं। जब कभी भी शनि का राशि परिवर्तन या मार्गी अथवा वक्री होता होता है तो उसका अच्छा और बुरा असर सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। शनि के नकारात्मक प्रभाव से हर कोई बचना चाहता है। माना जाता है कि, शनि का अशुभ प्रभाव कष्टकारक होता है। वहीं शनि जब किसी राशि पर मेहरबान हो जाते हैं तो उनके जीवन में खूब उन्नति करते हैं। उनके रोजगार-व्यापार में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि, शनि के मार्गी होने से किन राशियों के जीवन में खास परिवर्तन देखने को मिलने वाला है।
वृषभ राशि
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आप लोग आत्मसंयत रहें और अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता से धन की प्राप्ति भी होगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी, लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे।
कर्क राशि
शनिदेव के मार्गी होने से कर्क राशि वालों को आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। परिवार के बड़े सदस्यों से आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि क्रोध के कारण इस दौरान आपको बचना होगा।
सिंह राशि
आपकी राशि के लिए शनिदेव का मार्गी होना अत्यंत शुभ है। इस दौरान आपको वाहन और भवन सुख का लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों को संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा। साथ ही आपकी जॉब में प्रगति का योग बन रहा है।
तुला राशि
शनि मार्गी के परिणामस्वरूप मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी खास प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। वहीं कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी।
मीन राशि
नौकरी में उन्नति का योग बन रहा है। आमदनी में वृद्धि होगी। हालांकि वस्त्र-आभूषण पर खर्च बढ़ेगा। पारिवारिक जवाबदेही बढ़ सकती है। लाइफ पार्टनर से आर्थिक लाभ मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी। यात्रा का योग है। जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
मकर राशि
शनि मार्गी से संपत्ति में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थानपरिवर्तन के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। काम में अधिकारियों को सहयोग मिलेगा। बिजनेस और आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS