Gochar 2022: 26 फरवरी को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, जानें उसके प्रभाव और उपाय

Gochar 2022: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अहम ग्रह माना जाता है। वहीं ज्योतिष की मानें तो मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह भी कहा जाता है। जब भी मंगल ग्रह किसी राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी राशि के जातकों पर उसका शुभ और अशुभ प्रभाव होता है। वहीं मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार, मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह भी कहे जाते हैं। मंगल को मकर राशि में उच्च का और कर्क राशि में नीच का माना जाता है। मंगल अगर शुभ हैं तो जातक के जीवन में सुखों की खान बना देते हैं। मंगल समस्त साहसिक कार्य जैसे सेना, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस आदि के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का भी प्रतिनिधित्व करता है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह होने के साथ-साथ एक अति उत्तेजनात्मक ग्रह भी है। युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी मंगल का प्रभाव विशेषरुप से होता है। वहीं अगर ज्योतिष की मानें तो मंगल ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता को भी तरह-तरह से प्रभावित करता है।
ये भी पढ़ें: Hastrekha Shastra: बुध और शुक्र पर्वत की ये रेखा बताती आपके कितनी होंगी संतान
मंगल के शुभ और अशुभ प्रभाव
मंगल के मकर राशि में गोचर करने से मौसमी बीमारियों में सफलता मिल सकती है। कारोबार के मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए मंगल शुभ रहने वाला है। खाद्य पदार्थों की कीमतें घट सकती हैं। राजनीतिक उतार-चढ़ाव उत्पन्न हो सकते हैं। दुर्घटना या कोई प्राकृतिक आपदा हो सकती है।
मंगल शांत करने के लिए करें ये उपाय
मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए जातक को हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना और उनके मंत्रों का जाप कर चाहिए। हनुमान जी को लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं। मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर मंगल का दान करें। लाल कपड़ों का दान करें। मसूर की दाल दान करें। इस दौरान शहद खाकर घर से निकलें। हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS