Gochar 2022: मंगल के गोचर का सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा ऐसा प्रभाव, जानें इससे बचने के उपाय

Gochar 2022: 27 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल देव अपनी ही राशि मेष में गोचर करने जा रहे हैं। मेष राशि में राहु ग्रह पहले से ही विराजमाम हैं। ऐसे में मंगल और राहु की युति बनने जा रही है। मंगल-राहु की यह युति अंगारक योग का निर्माण करती है। वैदिक ज्योतिष में इस अंगारक योग को शुभ नहीं माना जाता है। मंगल और राहु की युति से बने इस अंगारक योग से बचने के लिए सभी 12 राशि के जातकों को कुछ ना कुछ उपाय करना चाहिए। वहीं मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग सभी राशियों को प्रभावित करेगा। तो आइए जानते हैं इस अंगारक योग से किस राशि के जातकों को क्या मिलने वाला हैं और इसके उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: मंगल और राहु की मेष राशि में युति से हो रहा अंगारक योग का निर्माण, इन आठ राशि वालों को होगी परेशानी
मंगल का मेष राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।
मेष: पराक्रम में वृद्धि के साथ सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ: शत्रुओं से रहें सावधान
मिथुन: यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क: कार्यक्षेत्र में होगी उन्नति।
सिंह: धार्मिक यात्रा के बनेंगे योग।
कन्या: व्यर्थ के विवादों से बचें।
तुला: व्यापार क्षेत्र से होगा बड़ा लाभ।
वृश्चिक: शत्रु पर मिलेगी। विजय शुभ समय का होगा आरंभ।
धनु: अचानक धन लाभ के बनेंगे योग।
मकर: स्वास्थ्य का रखें ध्यान।
कुंभ: स्थान परिवर्तन के बन रहे हैं योग।
मीन : खर्चों की रहेगी अधिकता।
उपाय
मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए। लाल कपड़ों का दान करें। मसूर की दाल का दान करें। शहद खाकर घर से निकलें। हं हनुमते नमः, ऊँ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS