Gochar 2022: मीन राशि में बुध और सूर्य मिलकर बनाएंगे ये शुभ योग, जानें इसका असर और उपाय

Gochar 2022: बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी और बहुत ही शुभ ग्रह है। वहीं मित्र की बात करें तो शुक्र और सूर्य उनके मित्र ग्रह हैं तथा चंद्रमा के साथ उनकी शत्रुता है तथा अन्य सभी ग्रहों के साथ में उनका तटस्थ भाव रहता है। बुधदेव को वाणी, कारोबार और बुद्धि का दाता माना जाता है। वहीं जिस जातक की कुंडली में बुधदेव मजबूत स्थिति में होते हैं, वह जातक वाक्पटु और व्यवहारिक रहता है। तथा बुध ग्रह उनके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आते हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार, 24 मार्च 2022, दिन गुरुवार को बुधदेव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और वहां पर सूर्यदेव पहले से ही विद्यमान है। साथ ही बुधदेव सूर्यदेव के मित्र ग्रह भी हैं। ये दोनों मिलकर मीन राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे, जोकि कई राशि के लोगों को बहुत शुभ परिणाम देगा। तो आइए जानते हैं बुधादित्य योग का देश और दुनिया में क्या असर होगा और इस दौरान क्या उपाय करने से बुध ग्रह को अनुकूल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022 Horoscope : देवगुरु बृहस्पति के उदय होने पर आपको क्या मिलने वाला है, जानें...
बुध के गोचर का असर
- बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा। बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन सकते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा।
- कुछ देशों की करेंसी मजबूत होगी।
- कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं।
- बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी।
- शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है।
- बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है।
- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
- अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं।
बुध के उपाय
- बुधवार के दिन पालक का दान करें।
- बुध से पीड़ित जातक मां दुर्गा की आराधना करें।
- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और साबूत हरे मूंग का दान करें।
- बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं।
- बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है।
- बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS