Gochar 2022: ग्रहों के राजकुमार बुध दो महीनों तक मकर राशि में रहेंगे, जानें इसका क्या हो सकता है असर और उपाय

Gochar 2022: 29 दिसंबर से बुध ग्रह राशि बदलकर मकर में आ गया है। वहीं ये ग्रह लगभग दो माह से अधिक दिनों तक मकर राशि में रहेगा। आमतौर पर बुध ग्रह एक राशि में 21 दिन तक रहता है। इस बीच ये 21 दिन वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इसका शुभ असर मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर रहेगा। इनके अलावा तीन राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा और अन्य चार राशियों को संभलकर रहना होगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि मकर राशि में बुध के आने से देश में आर्थिक उतार-चढ़ाव होंगे। सब्जियों की कीमतें सामान्य ही रहेंगी। पड़ोसी देशों में राजनीतिक अस्थिरता बनी रहेगी। कुछ देशों के बीच झूठे समझौते हो सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कागजी विवाद सामने आ सकते हैं। सरकार को आर्थिक नुकसान हो सकता है। कागजी कामों की गड़बड़ी सामने आ सकती है। देश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ समुद्री तूफान और भूकंप आने की भी आशंका है।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: मनोवांछित फल पाने के लिए भगवान शिवजी के इस अचूक मंत्र का करें जाप, जानें इसकी विधि
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। बुध सूर्य का निकटतम ग्रह है। बुध ग्रह को बुद्धि का प्रदाता कहा गया है। बुध ग्रह के लक्षण की बात करें तो यह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, हाज़िर जवाबी और हास्य–विनोद का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक शुभ ग्रह है लेकिन कुछ स्थितियों में बुध अशुभ ग्रह में बदल सकता है। बुध कम्युनिकेशन का ग्रह है। बुध ग्रह के अधिदेवता भगवान विष्णु हैं। बुध व्यापार के देवता तथा व्यापारियों के रक्षक हैं। बुध चन्द्र और तारा के पुत्र है। बुध सौरमंडल के ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य से निकटतम है। बुध के हाथों में तलवार, ढाल, गदा तथा वरमुद्रा धारण की हुई है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन करने से मेष, मिथुन, सिंह, धनु, मीन राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता हो सकता है। इनके अलावा वृष, कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन तीन राशि वालों को लेन-देन और निवेश में फायदा तो होगा लेकिन कुछ कम। वहीं, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। इन राशियों के लोगों को निवेश में धन हानि हो सकती है और लेन-देन की गड़बड़ी की वजह से भी नुकसान होने के योग बनेंगे।
बुध का असर
बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ेगा। बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ेगा। कुछ देशों की करंसी मजबूत होगी। चाइना या कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं।
बुध के उपाय
कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि बुधसे पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। पालक का दान करे। बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS