Gochar 2022: जानें, फरवरी 2022 में कब बनेंगे कौन से योग और क्या होगा इनका प्रभाव

Gochar 2022: जानें, फरवरी 2022 में कब बनेंगे कौन से योग और क्या होगा इनका प्रभाव
X
Gochar 2022: फरवरी में तीन बड़े योग बन रहे हैं। माह के आरंभ में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और शनि ग्रह युति रहेगी। इसके बाद चंद्र जल्दी ही राशि से निकल जाएगा। 13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। 26 को मंगल उच्च का होकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस कारण मकर राशि में मंगल, बुध और शनि का योग बनेगा। 28 फरवरी को शुक्र और चंद्र भी मकर में आ जाएंगे, जिससे पंचग्रही योग बनेगा।

ये भी पढ़ें: Gochar 2022 : मकर राशि में बनने जा रहा ग्रहों का महासंयोग, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से कितना खास है फरवरी माह

इस तरह बन रहा पंचग्रही योग

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि साल 2022 के दूसरे महीने यानी फरवरी में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि ग्रह की युति बन रही है। 26 फरवरी को मंगल उच्च राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यानी इस दौरान मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी। फिर महीने के आखिरी दिन में चंद्रमा दोबारा से मकर राशि में और शुक्र ग्रह भी मकर राशि में आ जाएंगे और जिसके चलते पंचग्रही को योग का संयोग बनेगा।

पंचग्रही योग का प्रभाव

भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रहों के इन योगों की वजह से मौसम में सर्दी का असर कम होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी कम होने लगेगी। फरवरी-मार्च में मौसम सुहाना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जाएगी। दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। समुद्री किनारों में गर्मी ज्यादा रहेगी। जनजीवन सामान्य होगा। वैज्ञानिकों को सफलता मिलेगी तथा बीमारियों के इलाज में सफलता प्राप्त होगी। लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। व्यापार में तेजी रहेगी। सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी और करियर में ऊचांईयां प्राप्त हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। मान-सम्मान में इजाफा से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। निवेश में लाभ की संभावना।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story