Gochar 2022: राहु केतु 18 साल के बाद कर रहे राशि परिवर्तन, इन लोगों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें

Gochar 2022: राहु और केतु को कलियुग में सबसे प्रभावशाली ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये छाया ग्रह हैं। ये जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं के कारक माने गए हैं। इसके साथ ही ये ग्रह रहस्य मय भी बताए गए हैं। ये दोनों ही ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कब राशि परिवर्तन करेंगे राहु और केतु।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: मीन राशि में बुध और सूर्य मिलकर बनाएंगे ये शुभ योग, जानें इसका असर और उपाय
पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल 2022 को वृश्चिक राशि से मेष राशि में राहु गोचर करेगा। मेष राशि में राहु सदैव वक्रीय अवस्था में रहता है। राहु साढे अट्ठारह साल बाद मेष राशि में आ रहा है। वहीं 12 अप्रैल 2022 को ही केतु भी अपनी राशि परिवर्तन करेगा। वर्तमान समय में केतु भी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है और इस राशि में केतु डेढ़ वर्ष तक रहेगा। विशेष बात यह है कि, इन दोनों ही ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन इनका असर किसी राशि पर ज्यादा होता है और किसी राशि के जातकों पर कम होता है। वहीं कई राशि के जातकों को यह राशि परिवर्तन विशेष लाभ दे सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मेष राशि में राहु का आना कुछ मामलों में नकारात्मक फल प्रदान कर सकता है। इस दौरान विरोध और गलत कामों को करने से बचना चाहिए। आपको धन की हानि भी हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि में केतु का गोचर अचानक लाभ और हानि की स्थिति का निर्माण करेगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र ग्रह को लग्जरी चीजों का कारक ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही प्रेम, रोमांस, व्यसन, फिल्म आदि का भी कारक शुक्र को माना गया है। जो लोग नियमों का पालन करते हैं और धर्मकर्म के कार्यों में रूचि रखते हैं, केतु उन्हें अप्रत्याशित सफलता प्रदान करता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS