Gochar 2022: जानें, सितंबर माह में कब वक्री हो रहे बुध और किन लोगों को मिलेगा इस गोचर का लाभ

Gochar 2022: जानें, सितंबर माह में कब वक्री हो रहे बुध और किन लोगों को मिलेगा इस गोचर का लाभ
X
Gochar 2022: बुध ग्रह 10 सितंबर 2022, दिन शनिवार को वक्री होने जा रहे हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री होने वाले हैं। बुध ग्रह की खासियत ये है कि, ये 24 दिन में अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। वहीं कन्या राशि बुध ग्रह की अपनी राशि है और वे इस राशि के स्वामी ग्रह हैं।

Gochar 2022: बुध ग्रह 10 सितंबर 2022, दिन शनिवार को वक्री होने जा रहे हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री होने वाले हैं। बुध ग्रह की खासियत ये है कि, ये 24 दिन में अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। वहीं कन्या राशि बुध ग्रह की अपनी राशि है और वे इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसीलिए इस राशि में बुध का वक्री होना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। वहीं बुध ग्रह इस वक्री स्थिति में कई राशि के जातकों को लाभ देने वाले हैं। तो आइए जानते हैं बुध ग्रह के गोचर से किन राशि के लोगों को फायदा होने वाला है।

ज्योतिष के अनुसार, बुध का कन्या राशि में गोचर मिथुन राशि वाले लोगों के लिए विशेष रुप से फायदेमंद होने वाला है। कार्यस्थल पर आपके कामों का शुभ परिणाम आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान आपकी की गई मेहनत सफल होगी और आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

वहीं कर्क राशि के जातकों के जीवन में बुध ग्रह के गोचर की वजह से कोई सुखद समाचार मिलने वाला है। इनके घर में पारिवारिक सुख और शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से संबंध मजबूत होंगे।

वहीं मिथुन राशि के जातकों के लिए 10 सितंबर के बाद के 24 दिन बहुत अच्छे आने वाले हैं। संतान से खुशियां मिलेंगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। वहीं जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

वहीं सिंह राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर समय अच्छा व्यतीत होगा। अधिकारियों के संग मधुर संबंध बनेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आप लोगों आमदनी के स्त्रोत मिलेंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story