Gochar 2022: शनि जब होंगे मार्गी तो इन राशि वाले लोगों के लिए करेंगे धन की बरसात, जानें कौनसी हैं ये राशियां

Gochar 2022: सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह शनि को ही माना जाता है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए ढाई साल का समय लेते हैं। इसीलिए शनि की महादशा और साढ़ साती व ढैय्या से लोग ज्यादा घबराते हैं। क्योंकि इनके अशुभ प्रभाव व्यक्ति को ज्यादा समय तक झेलने पड़ते हैं। शनि 05 जून से वक्री अवस्था में चल रहे हैं और 141 दिन तक का ये समय शनिदेव 23 अक्टूबर 2022 को पूरा करने जा रहे हैं।
वहीं शनि के पूरी तरह मार्गी होने से कई राशि के जातकों को बड़ी राहत मिल जाएगी। ज्योतिष के अनुसार, जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो उसका अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। ऐसे में शनि इन दिनों वक्री अवस्था में हैं और इन दिनों कुछ राशि के जातक शनि की दशा से गुजर रहे हैं।
शनि के पूरी तरह मार्गी होते ही इन राशि वालों को शनि के अशुभ प्रभाव से बड़ी राहत मिल जाएगी। फिलहाल कई राशियां इस समय शनि की ढैय्या का प्रकोप झेल रही हैं। इनमें मिथुन और तुला राशि के जातक भी शामिल हैं। वहीं कुंभ, मीन और मकर राशि के जातक इस समय शनि की साढ़े साती से जूझ रहे हैं। शनि के 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी होते ही इन पांच राशि के जातकों को कुछ राहत मिलेगी।
ज्योतिष के अनुसार, शनि 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी होंगे, वहीं 17 जनवरी 2023 को फिर से अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के अपनी ही स्वराशि में प्रवेश करते ही जहां धनु राशि वाले जातकों को शनि की साढ़ साती से मुक्ति मिलेगी, वहीं मिथुन और तुला राशि के लोगों को ढैय्या से मक्ति मिल जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव दिखायी देता है। वहीं जिन राशियों पर बहुत शुभ प्रभाव पड़ेगा, उन राशि वाले लोगों के लिए धन का योग बनता दिखायी दे रहा है। शनिदेव इन राशि वालों के लिए धन लेकर आएंगे। वहीं इन राशियों में वृषभ, कन्या, धनु राशि के जातक शामिल हैं।
शनि के मार्गी होने का विशेष लाभ इन राशि वाले लोगों पर दिखायी देगा। इन लोगों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। एक नहीं बल्कि कई माध्यमों से इन लोगों को धन लाभ होगा। इन राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS