Gochar 2022: शनि के कुंभ राशि में आते ही बढ़ जाएगी इन लोगों की परेशानी, जानें दिक्कतों से बचने के उपाय

Gochar 2022: शनि ग्रह का राशि परिवर्तन अब होने ही वाला है। पंचांग के अनुसार, 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि का कुंभ राशि में आना सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन पर इसका अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: सूर्यदेव को ऐसे चढ़ा दें जल और बोल दें ये मंत्र, आपकी किस्मत जाग जाएगी
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए शनिदेव कुछ चीजों में मुश्किलें देने जा रहे हैं। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसीलिए सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें, किसी से शत्रुता लेने की आवश्यकता नहीं है। ये समय आपको संयम और धैर्य के साथ व्यतीत करने का है। धन की बचत करें और कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को शनि कार्य में बाधा प्रदान कर सकते हैं। योजना बनाकर कार्य करने से सफलता मिलेगी अन्यथा हानि की पूरी संभावना है। क्रोध करने से बचें, नहीं तो अपनी छवि खराब हो सकती है। दूसरों की बुराई करने और सुनने की स्थिति से पूरी तरह अपने आप को बचाए रखें। नहीं तो आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है। शनिदेव लक्ष्य को पूरा करने में चुनौतियां खड़ी करेंगे। इससे घबराने की जरुरत नहीं है। बस आप कोशिश करते रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को शनि संतान और संबंधों को लेकर दिक्कतें दे सकते हैं। इसीलिए सचेत रहने की जरुरत है। संतान की सेहत आदि का ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में बुरे लोगों को परेशानी और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में समस्याएं आ सकती हैं। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। खानपान और सेहत के मामले में लापरवाही ना बरतें।
उपाय
- शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ायें।
- गरीबों और परिश्रम करने वालों का सम्मान करें।
- जूतों का दान करें।
- गर्मी में काले छाता का दान करना अच्छा होता है।
- शनिमंत्र का जाप करें।
शनि मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS