Gochar 2022: शनिदेव आज हो रहे वक्री, इन दो राशि के जातकों की खोलेंगे किस्मत का ताला

Gochar 2022: शनिदेव आज हो रहे वक्री, इन दो राशि के जातकों की खोलेंगे किस्मत का ताला
X
Gochar 2022: ज्योतिष के मुताबिक, शनिदेव आज 05 जून को कुंभ राशि में वक्री होगे। शनिदेव स्वराशि कुंभ में इस साल 12 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे। शनिदेव ने 30 साल के बाद अपनी राशि में गोचर किया है। वहीं शनिदेव की वकी स्थिति में कुछ राशि के जातकों को घोर विपत्ति का सामना करना पड़ेगा।

Gochar 2022: ज्योतिष के मुताबिक, शनिदेव आज 05 जून को कुंभ राशि में वक्री होगे। शनिदेव स्वराशि कुंभ में इस साल 12 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे। शनिदेव ने 30 साल के बाद अपनी राशि में गोचर किया है। वहीं शनिदेव की वकी स्थिति में कुछ राशि के जातकों को घोर विपत्ति का सामना करना पड़ेगा। जिन राशि पर इस दौरान शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है उन जातकों परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं और उन लोगों को भी कई प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, जिनकी कुंडली में शनिदोष हो अथवा शनिदेव कमजोर स्थिति में हों। वहीं शनिदेव के वक्री होने से कुछ राशियों को नकारात्मक और कुछ राशियों पर सकारात्मक असर दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें: Gochar 2022: पांच अहम ग्रहों के परिवर्तन से जून का महीना होगा बहुत ख़ास, जानें किन राशि वालों की लग सकती है लॉटरी

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। ये लोगों को कर्म के अनुसार कर्मफल प्रदान करते हैं। उन लोगों पर शनि की बुरी नजर नहीं होती है जो कि, गरीब लोगों की मदद करते हैं और उन्हें दान देते हैं। वहीं शनि के आज वक्री स्थिति में गोचर करने से दो राशि के जातकों पर विशेष असर होगा और इन जातकों के जीवन में खुशियों का पल आएगा। वहीं इन लोगों की किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाएंगे। तो आइए जानते हैं शनिदेव वक्री होने पर किन दो राशियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

वृषभ राशि

इस राशि वाले जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। ये लोग अपने सारे कार्य चतुराई और अपने व्यवहार व मीठी वाणी से करेंगे। इनके घर पर मांगलिक कार्यों के विशेष योग बनेंगे।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन का विशेष लाभ होगा। परिवार का पूरा ख्याल रखेंगे। सुखद समाचार मिलेंगे। दूसरे लोग आपके कार्य और व्यवहार में सहायक होंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story