Gochar 2022: भौतिक सुखों के प्रदाता शुक्रदेव ने आज बदली राशि, इन जातकों के घर हो सकती है पैसों की बरसात

Gochar 2022: भौतिक सुखों के प्रदाता शुक्रदेव ने आज बदली राशि, इन जातकों के घर हो सकती है पैसों की बरसात
X
Gochar 2022: भौतिक सुखों के दाता शुक्र ग्रह आज 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को सुबह 10:41 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं और शुक्र ग्रह मिथुन राशि में 07 अगस्त 2022 तक रहेंगे। ज्योतिष की मानें तो शुक्र एक राशि में 23 दिनों तक ही विराजमान रहते हैं और इसके बाद वो दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। मिथुन राशि में शुक्र विराजमान हैं, ऐसे में शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण हो रहा है, जोकि बहुत ही लाभकारी योग है।

Gochar 2022: भौतिक सुखों के दाता शुक्र ग्रह आज 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को सुबह 10:41 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं और शुक्र ग्रह मिथुन राशि में 07 अगस्त 2022 तक रहेंगे। ज्योतिष की मानें तो शुक्र एक राशि में 23 दिनों तक ही विराजमान रहते हैं और इसके बाद वो दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। मिथुन राशि में शुक्र विराजमान हैं, ऐसे में शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण हो रहा है, जोकि बहुत ही लाभकारी योग है। ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभ और लाभकारी योग कहा गया है। वहीं इस राशि में यह लक्ष्मी नारायण योग केवल 13 जुलाई 2022 से लेकर 16 जुलाई तक यानि चार दिन ही रहेगा। इस दौरान कई राशियों की किस्मत बदल जाएगी और इन्हें बेशुमार धन-दौलत की प्राप्ति होगी। तो आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में...

मिथुन राशि

शुक्र और बुध के इस गोचर से बना लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए अति शुभ रहने वाला है। आपको करियर में तरक्की मिलेगी और आपको नई नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं।

कन्या राशि

आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार से लाभ मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। घर परिवार में शांति और सुख रहेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए इस गोचर से धन लाभ होगा। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। नई नौकरी का लाभ मिल सकता है। आय में बचत होगी जो आपकी जीवनशैली को प्रभावित करेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी और नौकरी के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। आय में बढ़ोत्तरी होगी। संपत्ति का लाभ भी मिलेगा।

कुंभ राशि

आपके लिए यह समय बहुत अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ रहेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story