Gochar 2022: पांच ग्रह 18 साल के बाद आए एक सीधी रेखा में, जानें इनका ये रोमांचकारी प्रभाव

Gochar 2022: जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उस कार्य को गोचर कहा जाता है। ज्योतिष में नवग्रह के गोचर का वर्णन मिलता है, जिनमें सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु शामिल हैं। ये ग्रह अपनी गति के अनुसार, सीमित अवधि, काल में राशि परिवर्तन करते हैं। हर राशि पर ग्रह गोचर के सकरात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसीलिए आपके स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, कार्यक्षेत्र आदि पर प्रभाव पड़ता है। वहीं 24 जून को एक अनोखी खगोलीय घटना घटित हुई है, जिसमें 18 साल के बाद बुध, शुक्र और मंगल, बृहस्पति और शनि पूरे महीने एक सीधी रेखा में दिखायी देंगे।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कहा जाता है कि, जब इन पांचों में से कोई एक भी ग्रह मूल त्रिकोण या केंद्र में बैठा हो तो जातक का भाग्य चमकता है। पंच महापुरुष योग तब सबसे अधिक सार्थक होता है जब यह ग्रह केंद्र में स्थित हो। ज्योतिषियों का मानना है कि यह पंच महापुरुष योग भगवान श्री राम और कृष्ण की कुंडली में मौजूद था।
- ज्योतिषविदों की मानें तो इस खगोलीय घटना के प्रभाव से विश्व के नेताओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो सकती है। वहीं सरकारी अधिकारियों को कुछ बयानों के चलते समस्या होने की भी संभावना बन सकती है।
- खगोलीय घटना के प्रभाव से कृषि क्षेत्र में उछाल देखने को मिलेगा। चीनी, गुड़ और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की संभावना है।
- क्योंकि इस सीधी रेखा में शुक्र ग्रह भी शामिल है, इसीलिए शुक्र के इस परिवर्तन के चलते देश की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
- बुध के सीधी रेखा में होने से पड़ोसी देशों से भारत के रिश्ते औसत रह सकते हैं।
- वहीं इस सीधी रेखा में मंगल भी शामिल है, मंगल के इस परिवर्तत और वृश्चिक राशि पर उसकी दृष्टि से भूमि से जुड़े लाभ मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। इसीलिए इस समयाविधि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
- इन ग्रहों के इस प्रकार सीधी रेखा में आने से विशेष तौर से उत्तर-पूर्व क्षेत्र में भूकंप, तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा आने की संभावना बन सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS