Gochar 2022: सिंह संक्राति आज, इन राशि वालों पर होगी सूर्यदेव के साथ मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेगा बेशुमार पैसा

Gochar 2022: सिंह संक्राति आज, इन राशि वालों पर होगी सूर्यदेव के साथ मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेगा बेशुमार पैसा
X
Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, ये प्रत्येक महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही इनके राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। पंचांग के मुताबिक, सूर्य 17 अगस्त यानि आज सुबह 07:37 बजे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 17 सितंबर तक यहां पर विराजमान रहेंगे।

Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, ये प्रत्येक महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही इनके राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। पंचांग के मुताबिक, सूर्य 17 अगस्त यानि आज सुबह 07:37 बजे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 17 सितंबर तक यहां पर विराजमान रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के सिंह राशि में गोचर से कई राशियों की किस्मत खुल जाएगी और इन पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी। तथा इन्हें बहुत अधिक लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें सूर्य के गोचर से बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि

सूर्य के सिंह राशि में गोचर से आपके लिए शुभ ही शुभ रहेगा। आप नया वाहन, संपत्ति खरीद सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में यश और कीर्ति मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

ज्योतिष के मुताबिक, सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। स्वयं की राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। सूर्य के प्रभाव से आपको हर कार्य में तरक्की मिलेगी। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। इससे जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कन्या राशि

सूर्य का गोचर आपको विदेश यात्रा करा सकता है। नौकरी और कारोबार में अधिक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको सरकार की ओर से धन लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि

सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। जो लोग नौकरी पेशा से जुड़े हुए हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सूर्यदेव की कृपा से आपके हर कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके लिए उन्नति के द्वार खुलने वाले हैं। आपको हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होगी। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story