Gochar 2022: सितंबर माह में तीन तारीखें रहेंगी बहुत ही खास, इन राशियों को मिलेगा बहुत बड़ा लाभ

Gochar 2022: सितंबर माह में तीन तारीखें रहेंगी बहुत ही खास, इन राशियों को मिलेगा बहुत बड़ा लाभ
X
Gochar 2022: वैसे तो ग्रहों का राशि परिवर्तन प्रत्येक महीने होता है, लेकिन कभी-कभी ये गोचर काफी खास बन जाता है। वहीं सितंबर माह में भी कुछ ऐसा ही खास होने वाला है। सितंबर 2022 की तीन तारीखों को ज्योतिष के अनुसार बेहद खास माना जा रहा है। ये तारीखें हैं 10, 17 और 24 सितंबर।

Gochar 2022: वैसे तो ग्रहों का राशि परिवर्तन प्रत्येक महीने होता है, लेकिन कभी-कभी ये गोचर काफी खास बन जाता है। वहीं सितंबर माह में भी कुछ ऐसा ही खास होने वाला है। सितंबर 2022 की तीन तारीखों को ज्योतिष के अनुसार बेहद खास माना जा रहा है। ये तारीखें हैं 10, 17 और 24 सितंबर। वहीं छह राशि वाले लोगों के लिए ये तारीख बेहद खास रहने वाली हैं। सितंबर की 10, 17 और 24 तारीख क्यों रहने वाली हैं खास, आइए जानते हैं।

10 सितंबर 2022 को सुबह 08:42 बजे कन्या राशि में बुध ग्रह वक्री होने वाले हैं। इसके बाद कन्या में ही सूर्यग्रह का गोचर होने वाला है। ये गोचर 17 सितंबर को सुबह 07:11 बजे होगा और अंत में कन्या राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। ये गोचर 24 सितंबर को सुबह 08:51 बजे होगा। सौर मंडल के इन तीनों परिवर्तनों से छह राशि वाले लोगों का भाग्योदय होगा और इन लोगों को अपार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। वक्री बुध इन राशियों को बेहद लाभ देंगे।

मिथुन राशि

इस राशि वालों का समाज में मान बढ़ेगा। वहीं पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। काम में खूब मन लगेगा। वहीं मेहनत का अनुकूल फल भी मिलेगा।

धनु राशि

इस राशि वाले लोगों को लाभ मिलने की संभावना बन रही है। इस दौरान कार्यक्षेत्र पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। कारोबारी जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे। साझेदारी के काम में आप लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। इस राशि के सिंगल जातकों को उनका लव पार्टनर भी मिल सकता है। वहीं सूर्य का गोचर इन लोगों के लिए शुभ रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे। अटके हुए सारे काम बनेंगे। कार्यस्थल पर आपको हर काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने के आसार हैं।

कर्क राशि

आप लोगों का पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम के चलते की गई यात्रा काफी शुभ साबित होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। शुक्र गोचर से इन लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

इस राशि वाले लोगों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। अचानक से गुप्त धन की प्राप्ति होगी। आप लोग धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि

इस दौरान आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप लोग धन संचित करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story