Gochar 2022: जीवन में सुख-समृद्धि का कारक है शुक्र ग्रह, जानें इसकी सीधी चाल का प्रभाव और उपाय

Gochar 2022: जीवन में सुख-समृद्धि का कारक है शुक्र ग्रह, जानें इसकी सीधी चाल का प्रभाव और उपाय
X
Gochar 2022: शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है। व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है। ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है।

Gochar 2022: शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है। व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है। किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है। ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है। शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: Gochar 2022: 30 जनवरी से शुक्र होने जा रहे मार्गी, जानें इस ग्रह का महत्व

मार्गी होने का पड़ेगा शुभ प्रभाव

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। मकर राशि पर शनिदेव का आधिपत्य है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए मकर व कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के मार्गी होने का पूरा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इन राशियों से जुड़े जातकों को मार्गी शुक्र लाभ पहुंचाएंगे।

प्रशासनिक और राजनैतिक मामलों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इन क्षैत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा कहा जाता है। कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। विपरित लिंग के लोगों के कारण कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना है।

सुख-सुविधाएं, यात्राएं और शारीरिक सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है। शुक्र के पास अमृत संजीवनी है और शुक्र पृथ्वी के साथ है। वस्तुओं की लागत बढ़ सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शुभ असर देखने को मिलेगा। जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

शुक्र के उपाय

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story