Gochar 2022: मई माह ज्योतिष के हिसाब से है बहुत अहम, ये चार ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Gochar 2022: ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2022 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब आने वाला मई का महीना ज्योतिष और ग्रहों की दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही शनि अपनी कुंभ राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: राहु-केतु इन लोगों पर कर सकते हैं धन वर्षा, एक क्लिक में जानें कही आप भी तो नहीं हैं इनमें शामिल
मई में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। महीने के शुरू में सूर्य वृष राशि में गोचर करेंगे। 15 मई से पहले ये मेष राशि में थे। इसके मंगल 17 को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मंगल कुंभ से निकलकर 17 मई को मीन राशि में जाएंगे। बुध महीने के शुरू में वृषभ राशि में थे जो 11 मई से इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद शुक्र मीन राशि में रहेंगे और 23 मई से मेष राशि में जाएंगे। इस तरह चार ग्रहों में उथलपुथल होगी। शनि, राहु और केतु अपनी ही राशि में रहेंगे। ये राशि परिवर्तन कई मायनों में राशियों को प्रभावित करता है।
राशि के हिसाब से देखा जाए तो सूर्य का राशि परिवर्तन खासकर वृष राशि में जाने पर बहुत अच्छा साबित होगा। वृषभ राशि वालों को जहां मान सम्मान और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे, वहीं कहीं से किसी की जायदाद में भी हिस्सा मिल सकता है।
बुध का गोचर तीन राशियों के लिए बहुत ही लकी साबित होगा। मेष वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन अच्छा है, स्टूडेंट्स को करियर में सफलता, धन की स्थिति बेहतर और समाज में मान सम्मान की स्थिति मिलेगी। मिथुन वालों के इस दौरान आपके सुखों में वृद्धि, भवन व वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
मंगल देव की कृपा से मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। आय के नए साधन बनेंगे। कर्क वालों को मंगलदेव की कृपा से नौकरी में प्रमोशन, नई नौकरी से धन में वृद्धि हो सकती है। मीन वालों को कही से अचानक धन और लाभ होगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS