Gochar 2022: सूर्यदेव 17 अगस्त तक आपकी राशि को कैसे करेंगे प्रभावित, जानें...

Gochar 2022: सूर्यदेव 17 अगस्त तक आपकी राशि को कैसे करेंगे प्रभावित, जानें...
X
Gochar 2022: सूर्यदेव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है और वे इस राशि में करीब एक महीने तक गोचर करेंगे। वहीं सूर्यदेव को ग्रह मंडल का राजा माना जाता है और वे सभी राशि में एक-एक महीने गोचर करते हैं। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। यानि जिस दिन सूर्यदेव जिस राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन को उसी राशि के नाम से संक्रांति का नाम दिया जाता है।

Gochar 2022: सूर्यदेव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है और वे इस राशि में करीब एक महीने तक गोचर करेंगे। वहीं सूर्यदेव को ग्रह मंडल का राजा माना जाता है और वे सभी राशि में एक-एक महीने गोचर करते हैं। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। यानि जिस दिन सूर्यदेव जिस राशि में प्रवेश करते हैं उस दिन को उसी राशि के नाम से संक्रांति का नाम दिया जाता है। वहीं जब सूर्यदेव राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों पर अपना शुभ-अशुभ असर डालते हैं। तो आइए जानते हैं अब इस महीने सूर्यदेव किस राशि को किस तरह से प्रभावित करने वाले हैं और उनका किस राशि पर क्या असर होने वाला है।

मेष राशि

सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित फल प्रदान करेगा। कहीं न कहीं पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

वृषभ राशि

सूर्य का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों में सराहना भी होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

मिथुन राशि

सूर्य मिला-जुला फल प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य विशेषकर के नेत्र संबंधी विकार से सावधान रहना होगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। झगडे़ विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

कर्क राशि

सूर्य का प्रभाव बेहतरीन फल प्रदान करेगा यद्यपि,स्वास्थ्य की दृष्टि से कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में विटामिंस की कमी न होने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा जिसके फलस्वरूप आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आपकी राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन बढ़ेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला राशि

सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। चुनाव से संबंधित किसी भी क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि

सूर्य का प्रभाव कई मायनों में अच्छी सफलता दिलाएगा। भाग्य वृद्धि तो होगी ही धर्म और अध्यात्म में भी रूचि बढ़ेगी। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल है।

धनु राशि

सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित रहेगा। जमीन-जायदाद अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले हल होंगे। मान सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि तो होगी किंतु स्वास्थ्य के प्रति विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

मकर राशि

सूर्य वैवाहिक मामलों में अड़चनें पैदा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी मतभेद बढ़ने न दें। कार्य व्यापार की दृष्टि से ग्रह-गोचर उत्तम रहेगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

कुंभ राशि

सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है किंतु कुछ मामलों में सावधानी बरतें। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।

मीन राशि

सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। आध्यात्मिक उन्नति तो होगी ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आय के साधन बढ़ेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story