Gochar 2022: सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में सूर्यदेव को विशेष दर्जा दिया गया है। सूर्यदेव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर मास में अपनी राशि बदलते हैं। इस माह में सूर्यदेव चंद्र ग्रहण से ठीक एक दिन पहले यानि की 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इनके इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। तो आइए जानते हैं सूर्यदेव वृषभ राशि में बैठकर इस माह किन राशि के जातकों की किस्मत चमकाएंगे और यह राशि परिवर्तन किन लोगों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है।
मिथुन राशि
सूर्य का राशिपरिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए अति शुभ और लाभदायक होगा। माता-पिता के सहयोग से सारे काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं। निवेश में लाभ होगा और आपका मन खुश रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों का सोचा हुआ हर कार्य पूरा होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जिसके कारण आपकी अलग पहचान बनेगी। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। नए आर्थिक स्तोत्र बनेंगे। आय में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक और व्यापारिक यात्रा शुभ फलदायी होगी। नौकरी पेशा के लिए यह समय उत्तम होगा।
मकर राशि
प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के नये स्तोत्र बनेंगे। कोई कार्य पूरा होने से गर्व महसूस करेंगे। किसी सम्मानीय व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं जोकि लाभदायक होगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS