Gochar 2022: वैवाहिक सुख और वैभव देने वाले शुक्र आज रात मेष राशि में करेंगे प्रवेश, जानें इस ग्रह का प्रभाव और उपाय

Gochar 2022: वैवाहिक सुख और वैभव देने वाले शुक्र आज रात मेष राशि में करेंगे प्रवेश, जानें इस ग्रह का प्रभाव और उपाय
X
Gochar 2022: सभी नवग्रह एक निश्चित समय पर एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशि के लोगों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, विलासिता पूर्ण जीवन, रोमांस, ग्लैमर आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र को रचनात्मकता और रोमांस का ग्रह माना जाता है।

Gochar 2022: सभी नवग्रह एक निश्चित समय पर एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशि के लोगों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, विलासिता पूर्ण जीवन, रोमांस, ग्लैमर आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र को रचनात्मकता और रोमांस का ग्रह माना जाता है। यह जातक के जीवन विलासिता की स्थिति लेकर आता है। यह जातक के जीवन में प्रेम संबंधों को प्रभावित करता है। शुक्र को विवाह के लिए प्रमुख ग्रहों में से एक माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र का विशेष स्थान है। शुक्र देव के शुभ होने पर जातक का सुप्त भाग्य भी जाग जाता है। शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा होती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है और दुख-दर्द हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं। वहीं शुक्र ग्रह आज 23 मई की रात्रि में 08.39 बजे मीन राशि को छोड़कर कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें: Jyotish shastra: चंचल और रोमांटिक होते हैं इस राशि वाले युवक, अपना प्यार पाने के लिए भिड़ा देते हैं कई तरह की तिकड़म

23 मई को शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन की यात्रा समाप्त करके 23 मई की रात्रि 8:39 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र 18 जून की सुबह 08 :15 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि वृषभ में चले जाएंगे। शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है। चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएँ मिलती हैं लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है।

इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी शुक्र की स्थिति का असर पड़ता है, यदि कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। वहीं शुक्र की दुर्बल स्थिति व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है। शनि व बुध शुक्र के मित्र ग्रहों में आते है। शुक्र ग्रह के शत्रुओं में सूर्य व चन्द्रमा है। शुक्र के साथ गुरु व मंगल सम सम्बन्ध रखते हैं। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक कहे गए हैं।

शुक्र ग्रह का प्रभाव

शुक्र के प्रभाव के कारण वस्तुओं की लागत बढ़ सकती है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शुभ असर देखने को मिलेगा। ललित कलाओं की तरफ आप का रूझान हो सकता है। यदि आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होगा। वहीं मीडिया आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को भी यह शुक्र लाभ कराने वाला होगा। जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। जॉब बदलने का विचार मन में है तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यवहार में सौम्यता लाएगा। शुक्र का गोचर मान सम्मान में वृद्धि और प्रमोशन का कारक भी बन सकता है। इस दौरान भटकाव की स्थिति से बचना होगा।

शुक्र ग्रह के उपाय

मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं। चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story