Gochar 2022: 30 जनवरी से शुक्र होने जा रहे मार्गी, जानें इस ग्रह का महत्व

Gochar 2022: 30 जनवरी से शुक्र होने जा रहे मार्गी, जानें इस ग्रह का महत्व
X
Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन, मार्गी व वक्री अवस्था में आने का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल और वक्री चाल का मतलब उल्टी चाल होती है। भाग्य के कारक व भौतिक सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 30 जनवरी से अपनी चाल बदलने वाले हैं।

Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन, मार्गी व वक्री अवस्था में आने का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल और वक्री चाल का मतलब उल्टी चाल होती है। भाग्य के कारक व भौतिक सुख प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 30 जनवरी से अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस समय शुक्र धनु राशि में वक्री अवस्था में हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र का धनु राशि में प्रवेश 30 दिसंबर 2021 को हुआ था। अब 30 जनवरी 2022 को शुक्र वक्री से मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद शुक्र 40 दिनों तक मार्गी रहेंगे। 27 फरवरी को शुक्र शनिदेव की राशि मकर में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें: Magh 2022: माघ मास में तीर्थ स्नान और दान से मिलता है मोक्ष, जानें इस पवित्र माह का महत्व

शुक्र को रचनात्मकताए रोमांटिक अहसास प्रेम सौंदर्य विवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए शुक्र के गोचर को वैदिक ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है। चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएं मिलती हैं लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है। शुक्र की उच्च राशि मीन है, वहीं धनु राशि में शुक्र का होना सामान्य माना जाता है। हालांकि, शनि, और केतु के साथ शुक्र की मित्रता होती है। वहीं ये बृहस्पति के साथ सामान्य फल देने वाला ग्रह है।

ये भी पढ़ें: Magh 2022: कल्पवास का क्या है नियम, जानें दान और माघ मास का महत्व

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि 30 जनवरी को शुक्र मकर राशि में मार्गी होंगे। शुक्र को सुख, रोमांस और विलासिता आदि का कारक माना जाता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र कन्या राशि में नीच और मीन राशि में उच्च के माने जाते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story