Gochar 2022 : शुक्र इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जानें भौतिक सुख देने वाले ग्रह का गोचर राशिफल

Gochar 2022 : शुक्र इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जानें भौतिक सुख देने वाले ग्रह का गोचर राशिफल
X
Gochar 2022 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को प्रेम, सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों तक एक राशि में गोचर करते हैं और उसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। वहीं शुक्रदेव ने 18 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार की रात्रि 09:24 बजे तुला राशि में प्रवेश कर लिया है।

Gochar 2022 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह को प्रेम, सुख-समृद्धि, धन और ऐश्वर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों तक एक राशि में गोचर करते हैं और उसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। वहीं शुक्रदेव ने 18 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार की रात्रि 09:24 बजे तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। वहीं इसके पहले शुक्रदेव अपनी नीच राशि कन्या में विराजमान थे। अब शुक्र ग्रह 11 नवबंर रात्रि 08:20 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तो आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचरकाल का आपके जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है।

मेष

शुक्र का यह गोचर आपके लिए सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपको सभी कार्य में तरक्की मिलेगी। विवाह की बाट जोह रहे लोगों का विवाह तय हो सकता है।

वृषभ

शुक्र देव का प्रभाव इस राशि के लोगों पर मध्यम रहेगा। आपके पारिवारिक तनाव बढ़ सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।

मिथुन

आपके लिए यह गोचर किसी वरदान के समान साबित होगा। आपकी सभी क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी।

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर कामयाबी प्रदान कर सकता है। आप लोग भवन और वाहन की खरीदारी की सकते हैं। महिलाओं के लिए शुक्र ग्रह का ये गोचर लाभकारी साबित होगा।

सिंह

आपके लिए शुक्र देव का ये राशि परिवर्तन अच्छे दिन लेकर आ सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का ये गोचर लाभकारी साबित होगा। आप लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को शुक्र ग्रह अप्रत्याशित लाभ दे सकते हैं। आपके बनते हुए काम आखिर में बिगड़ सकते हैं। परन्तु बाद में सफलता हासिल होगी।

धनु

धनु राशि पर शुक्र का प्रभाव शुभ और मंगलदायक रहेगा। इस समय आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वह पूर्ण हो जाएगा। करियर के लिहाज से यह गोचर काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

मकर

मकर राशि के लिए शुक्र देव का गोचर वरदान से कम नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। यह गोचर आपको बहुत अधिक लाभ देने वाला है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रदेव उन्नति की राह खोलने वाले हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत लाभकारी होगा।

मीन

मीन राशि के लोगों पर शुक्रदेव का प्रभाव मिलजुला रहेगा। आप लोगों को इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सेहत भी खराब हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों को सुलझा लें तो आपके हित में रहेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story