Gochar 2022: वक्री बुध इन राशियों के जीवन में ला सकते हैं अहम बदलाव, बढ़ेगी सुख-संपत्ति

Gochar 2022: वक्री बुध इन राशियों के जीवन में ला सकते हैं अहम बदलाव, बढ़ेगी सुख-संपत्ति
X
Gochar 2022: ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहते हैं। वहीं पंचांग के मुताबिक, बुध ग्रह 10 सितंबर 2022 से कन्या राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं। बुध 10 सितंबर को सुबह 09:07 बजे कन्या राशि में वक्री हुए और 02 अक्टूबर 2022 दोपहर 02:36 बजे तक अर्थात 23 दिनों तक इसी स्थिति में गोचर करते रहेंगे।

Gochar 2022: ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहते हैं। वहीं पंचांग के मुताबिक, बुध ग्रह 10 सितंबर 2022 से कन्या राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं। बुध 10 सितंबर को सुबह 09:07 बजे कन्या राशि में वक्री हुए और 02 अक्टूबर 2022 दोपहर 02:36 बजे तक अर्थात 23 दिनों तक इसी स्थिति में गोचर करते रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, चतुरता, संवाद और संचार का कारक ग्रह कहा जाता है। वक्री बुध कन्या राशि में रहते हुए कुछ राशियों को विशेष लाभ पहुंचाएंगे। बुध के कन्या राशि में वक्री होने का कई राशि के जातकों को व्यापार और अन्य कई क्षेत्रों से लाभ मिलेगा। बुध के वक्री होने का किन राशियों को होगा फायदा आइए जानते हैं।

मिथुन राशि

कन्या राशि में बुध के वक्री होने से इस राशि वालों को कई शुभ लाभ प्राप्त होंगे। काफी दिनों से चल रहा वाद-विवाद का फैसला आपके पक्ष में हो जाएगा। इस दौरान आपको पिता की संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा व यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

बुध ग्रह आपकी ही राशि में वक्री हुए हैं। ऐसे में आपको व्यापार में अपार सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बुध के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को बुध के शुभ प्रभाव से नौकरी में तरक्की मिलने के योग बने हैं। तरक्की होने से आपकी प्रतिष्ठा में चार चांद लग जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आप इस दौरान अपने घर किसी प्रकार का तनाव ना होने दें।

धनु राशि

वक्री बुध के प्रभाव से आपके बिजनेस में वृद्धि होगी और मुनाफा बढ़ेगा। आपके कारोबार का भी विस्तार हो सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story