Gochar 2022: साल 2022 में मंगल कब-कब बदलेंगे अपनी चाल, जानें इस ग्रह की ये विशेष बात

Gochar 2022: साल 2022 में मंगल कब-कब बदलेंगे अपनी चाल, जानें इस ग्रह की ये विशेष बात
X
Gochar 2022: मंगल देव को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। नए साल 2022 में कुछ राशियों पर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहेगी।

Gochar 2022: मंगल देव को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। नए साल 2022 में कुछ राशियों पर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि नवग्रहों में देवों के सेनापति मंगल साल 2022 में 8 बार गोचर करेंगे। ऐसे में इनके प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलेंगे। ऐसे में जहां नए साल में मंगल का पहला गोचर वृश्चिक राशि से धनु राशि में रविवार 16 जनवरी 2022 में होगा, वहीं साल 2022 में मंगल का आखिरी गोचर वक्री स्थिति में मिथुन से वृषभ राशि में सोमवार 14 नवंबर को होगा।

ये भी पढ़ें: Ghochar 2022: वर्ष 2022 में गुरू, शनि, राहु और केतु बदलेंगे अपनी राशि, जानें इनके प्रभाव और उपाय

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि नवसंवत्सर 2078 के राजा और मंत्री दोनो ही मंगल हैं और ये 2078 शनिवार 01 अप्रैल 2022 तक रहेगा, जिसके बाद रविवार 02 अप्रैल 2022 से नवसंवत्सर 2079 शुरु होगा। साल 2022 में एक ओर खास बात ये भी रहेगी कि इस पूरे साल मंगल अस्त नहीं होंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मंगल एक उग्र ग्रह माना जाता है, ये देवताओं का सेनापति होने के साथ ही पराक्रम,उत्साह व उत्तेजना जैसी अनेक स्थितियों के भी कारक है। इसे रक्तगौर वर्ण का माना गया है। इसमें अग्नि तत्व की प्रधानता मानी जाती है। इसके अलावा इन्हें मुख्य रूप से रक्त का कारक माना जाता है। मान्यता के अनुसार कुंडली में मंगल की प्रधानता जातक को अधिकांशत: नेता, प्रखर वार्ताकार, तर्क से सबको परास्त करने वाला बनाती हैं। वहीं मंगल का प्रभाव जातक को सेना या पुलिस में उच्च पद दिलाता हैं।

साल 2022 मंगल राशि परिवर्तन की तारीखें

मंगल राशिपरिवर्तन की तारीखकौन राशि को छोड़कर किस राशि में करेंगे प्रवेश

16 जनवरी

वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश

26 फरवरी

धनु से मकर में राशि में प्रवेश

07 अप्रैल

मकर से कुंभ में राशि में प्रवेश

17 मई

कुंभ से मीन में राशि में प्रवेश

27 जून

मीन से मेष में राशि में प्रवेश

10 अगस्त

मेष से वृषभ में राशि में प्रवेश

15 अक्टूबर

वृषभ से मिथुन में राशि में प्रवेश

14 नवंबर

मिथुन से वृषभ में राशि में प्रवेश

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story