Gochar 2023 : बुध ग्रह की कृपा से नए साल में इन जातकों पर बरसेगा छप्‍पर फाड़कर धन

Gochar 2023 : बुध ग्रह की कृपा से नए साल में इन जातकों पर बरसेगा छप्‍पर फाड़कर धन
X
Gochar 2023 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र कुछ समय के बाद राशिपरिवर्तन करते रहते हैं। वहीं ये सभी ग्रह किसी भी राशि में युति करके शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। इसके साथ ही जब कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब आता है तो वह अस्त हो जाता है।

Gochar 2023 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र कुछ समय के बाद राशिपरिवर्तन करते रहते हैं। वहीं ये सभी ग्रह किसी भी राशि में युति करके शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। इसके साथ ही जब कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब आता है तो वह अस्त हो जाता है। अर्थात उस ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है, जिससे वह जीवन पर बुरा असर डालने लगता है। धन-व्यापार, बुद्धि, संवाद आदि के कारक ग्रह 12 जनवरी 2023 को उदित होने जा रहे हैं। धनु राशि में बुध के उदय होने का असर सभी राशि के लोगों के जीवन पर पड़ेगा। वहीं बुध का उदय होना कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहेगा और उन्हें करियर में तरक्की और कारोबार में धन लाभ प्राप्त होगा। तो आइए जानते हैं, बुध का उदय होना किन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा।

वृश्चिक राशि

साल 2023 की शुरुआत में ही बुध ग्रह का उदय वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए अत्यंत शुभ है। इन जातकों को धन के मामले में तगड़ा लाभ होगा। पैसे कमाने के नए-नए तरीके सामने आ सकते हैं। निवेश से लाभ हो सकता है। सही तरीके से लिया गया जोखिम भरा निवेश भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। वाणी के दम पर काम बन जाएंगे।

कुंभ

बुध ग्रह का उदय कुंभ राशि के लोगों के लिए आमदनी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी करवा सकता है। इन लोगों के लिए आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कर्ज चुका सकते हैं। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कुलमिलाकर आर्थिक मामलों में लाभ और राहत के योग बनेंगे।

मीन

बुध ग्रह का उदय मीन राशि वालों के लिए भी बेहद ही लाभकारी रहने वाला है। बुध ग्रह इस दौरान आपके करियर में बड़ा लाभ देंगे। नौकरी और कारोबार दोनों के ही लिहाज से ये समय बड़ा अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए मनमाफिक पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिल सकता है। नई नौकरी भी आपको मिल सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी और बिजनेस से लाभ होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए उपयुक्त समय रहेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story