Gochar 2023 : नए साल की शुरुआत में कुछ ऐसी रहेगी ग्रह-गोचर की स्थिति, ये है पूरी डिटेल

Gochar 2023 : पंचांग के अनुसार, शनिदेव जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं शुक्रदेव 22 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तथा मंगलदेव 12 जनवरी 2023 को अपनी गति बदलेंगे और बुधदेव 18 जनवरी 2023 को वक्री होंगे। ग्रहों की ये चाल कई राशि के जातकों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं किन ग्रहों की चाल बदलने वाली है।
गुरू यानि कि बृहस्पतिदेव 22 अप्रैल 2023 को सुबह 04:36 बजे वक्री होकर अपनी राशि मीन में रहेंगे। जिसके बाद वे 2023 में मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 29 जुलाई से गुरू मीन राशि में वक्री थे। अब 24 नवंबर 2022 को सुबह 04:36 बजे से गुरू ग्रह मीन राशि में ही गोचर कर रहे हैं। बृहस्पति 2023 में 21 अप्रैल को रात्रि में ही 08:43 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे।
शनि पहले से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इनका 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन होगा। परन्तु ये 03 फरवरी को शनि की कुंभ राशि में पुन: प्रवेश करने के बाद ही अस्त हो जाएंगे। वहीं राहु ग्रह पहले से ही मेष राशि में मौजूद हैं और अब 30 अक्टूबर 2023 को ये राशिपरिवर्तन करेंगे।
वहीं केतु ग्रह भी पहले से ही तुला राशि में विराजमान हैं। ये भी 30 अक्टूबर 2023 को राशिपरिवर्तन करने वाले हैं।
शुक्र 05 दिसंबर 2022, दिन सोमवार से धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जोकि 29 दिसंबर 2022 को 03:45 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद शुक्र का राशिपरिवर्तन जनवरी 2023 में होगा।
मंगल ने 13 नवंबर 2022 को वक्री अवस्था में वृषभ राशि में प्रवेश किया था। जिसके बाद अब आगामी 13 मार्च 2023 को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं बुध का धनु राशि में गोचर 03 दिसंबर 2022 को हो गया था। जिसके बाद अब 28 दिसंबर 2022 को सुबह 04:05 बजे बुध मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं बुध 31 दिसंबर 2022 को वक्री होकर पुन: धनु राशि में आ जाएंगे। वहीं अगले साल 2023 में बुध राशिपरिवर्तन करेंगे। 16 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर गए थे। जोकि अब 14 जनवरी 2023 को मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS