Gochar 2023 : नए साल में केतु करेंगे किन राशि के लोगों को मालामाल, जानें...

Gochar 2023 : नए साल में केतु करेंगे किन राशि के लोगों को मालामाल, जानें...
X
Gochar 2023 : हर जातक के जीवन में ग्रह और नक्षत्रों का बड़ा महत्व होता है। जब ग्रहों का गोचर होता है तो उससे जातकों के जीवन में अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के प्रभाव पड़ते हैं। ऐसे ही सौरमंडल में दो ग्रह हैं, राहु और केतु। केतु एक छाया ग्रह माना जाता है, जो मंगल की तरह ही फल देता है।

Gochar 2023 : हर जातक के जीवन में ग्रह और नक्षत्रों का बड़ा महत्व होता है। जब ग्रहों का गोचर होता है तो उससे जातकों के जीवन में अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के प्रभाव पड़ते हैं। ऐसे ही सौरमंडल में दो ग्रह हैं, राहु और केतु। केतु एक छाया ग्रह माना जाता है, जो मंगल की तरह ही फल देता है। वहीं केतु को कर्म प्रधान ग्रह कहा जाता है और ये अच्छे-बुरे दोनों ही प्रकार के कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। नए साल में राहु-केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु-केतु एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाने में लगभग 18 महीने का समय लेते हैं। इस समय केतु कन्या राशि में विराजमान हैं और अक्टूबर 2023 में केतु तुला राशि में विराजमान हो जाएंगे। जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा और कुछ राशियों के जातकों का बुरा हाल हो जाएगा। तो आइए जानते हैं, कौनसी हैं वो राशियां जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृषभ

ये दौर आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार आएगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान अगर आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें भी आपकी सफलता के योग बनेंगे। करियर के क्षेत्र में योजनाएं सफल भी होंगी। आर्थिक लाभ होगा। पुराने रूके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। जो लोग इस दौरान निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। पाटर्नरशिप से भी लाभ होने के योग बनेंगे।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय काफी लाभदायक रहने वाला है। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ संबंधों में सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति में निवेश के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में मेहनत के बल पर सफलता अर्जित होगी।

धनु

आपके करियर के लिए केतु का गोचर शानदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आप सफलता प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। पुराने समय से चल रही बीमारी दूर होने की संभावना बन रही है।

मकर

आपको इस दौरान एक से अधिक स्त्रोतों से अच्छी कमाई होने की संभावना है। आपका आर्थिक विकास भी होगा। मित्रों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यस्थल में कोई बड़ी उपलब्धि आपको प्राप्त हो सकती है। आप धन का संचय कर पाने में सफल साबित होंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय काफी उत्तम है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story