Gochar 2023 : साल 2023 में राहु बदल सकते हैं इन तीन राशि वालों की किस्मत

Gochar 2023 : साल 2023 में राहु बदल सकते हैं इन तीन राशि वालों की किस्मत
X
Gochar 2023 : साल 2023 में कई ग्रहों का गोचर होगा। कई ग्रह राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में प्रवेश भी करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। ऐसे में क्रूर और पापी ग्रह राहु का भी राशिपरिवर्तन होगा। जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जातकों पर पड़ने वाला है।

Gochar 2023 : साल 2023 में कई ग्रहों का गोचर होगा। कई ग्रह राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में प्रवेश भी करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। ऐसे में क्रूर और पापी ग्रह राहु का भी राशिपरिवर्तन होगा। जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जातकों पर पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में रहेंगे और इसके बाद राहु मीन राशि में चले जाएंगे। राहु के इस गोचर का सकरात्मक और नकारात्मक प्रभाव कई राशि के जातकों पर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि राहु के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव किन-किन राशि के जातकों पर पड़ने वाला है।

ज्योतिष में राहु ग्रह को तीव्र बुद्धि का ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में राहु ग्रह शुभ स्थिति में होता है। उन्हें करियर और कारोबार में प्रगति मिल जाती है। वहीं नौकरी-पेशा जातकों को भी कई लाभ होने की उम्मीद रहती है।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को राहु ग्रह का साथ मिल सकता है। इन लोगों की कई इच्छाएं पूरी होने की उम्मीद बन रही है। राहु की शुभ स्थिति के कारण आप लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के इस जातकों की कुंडली में राहु ग्रह अक्टूबर 2023 के अंत तक 10वें भाव में प्रवेश करेंगे। इसीलिए कार्यक्षेत्र में आप लोगों का समय अच्छा रह सकता है। साथ ही आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही कई लाभ हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में साल 2023 की शुरुआत से ही राहु ग्रह तीसरे भाव में मौजूद रहेगा। इस समय कार्यक्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा। आपको सहकर्मी और अधिकारियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के लोगों का पूरा साथ आपको मिल सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story