भगवान अच्छा वक्त आने से पहले आपको देते हैं ये शुभ संकेत, आइए आप भी जानें

भाग्य से ज्यादा और समय से पहले किसी को कुछ नहीं मिलता है। जिसकी किस्मत में जितना लिखा होगा उसे उतना ही मिलेगा और समय आने पर ही मिलेगा। इसलिए समय की व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका होती है। कभी-कभी इंसान के जीवन में समय अच्छा आता है तो कभी बुरा समय भी आता है। कहा जाता है कि जैसे अच्छा वक्त इंसान के जीवन में अधिक देर तक नहीं ठहरता तो वैसे ही बुरा समय भी ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। समय का चक्र हमेशा घूमता रहता है। अगर किसी का समय अच्छा होगा तो उसे हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। तो आइए कुछ संकेतों के आधार पर आप भी जान सकते हैं कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाले है। तो आइए आप भी जानें ऐसे कुछ संकेतों के बारे में।
1. सुबह उठने के बाद आपको अपने ही अंदर एक खुशी महसूस होने लगे और जब आप अपना चेहरा शीशा में देखें तो आपको अपने चेहरे में से एक अलग प्रकार की चमक महसूस होने लगे तो आपको समझ जाना चाहिए कि उस दिन आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। या फिर ऐसे संकेतों का यह भी तात्पर्य हो सकता है कि आपके जीवन में चल रही मुश्किलें कम होने वाली हैं।
2. बिना वजह परिवार के किसी सदस्य से आपको अगर कुछ पैसे मिलते हैं तो इसका मतलब होगा कि आपको किसी काम में सफलता मिलने वाली है। और आपका जितना भी बुरा समय था वो दूर होने वाला है। इसके साथ ही आपके धन में वृद्धि होने की संभावना भी बढ़ती है।
3. अगर आप किसी कार्य से घर से बाहर जा रहे हैं। और आपको रास्ते में पानी से भरा हुआ घड़ा या फिर दुध से भरा हुआ बर्तन दिखाई देता है तो ये शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ ये होता है कि आपका कार्य सफल होगा।
4. ये बात तो सब जानते ही हैं कि पशु-पक्षी भी हमें आने वाले समय के संकेत देते हैं। अगर आपके घर या आसपास बिल्ली बच्चों को जन्म देती है। तो ये अच्छे समय के संकेत हैं। और यादि आपको घर से बाहर जाते समय कोई हंसता हुआ बच्चा दिखाई दे जाए तो समझ जाना चाहिए कि अच्छे दिन आने वाले हैं। इसके साथ ही आप का दिन शुभ बीतने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS