भगवान बुरा वक्त आने से पहले आपको देते हैं ये संकेत, आइए आप भी जानें

भगवान बुरा वक्त आने से पहले आपको देते हैं ये संकेत, आइए आप भी जानें
X
किसी भी व्यक्ति का जीवन आसान नहीं होता है। अगर जिंदगी में सुख आएंगे तो यकीनन दुख भी जरुर आएंगे। इस जीवन का दूसरा नाम ही सुख और दुख है। इंसान जिंदगी में इन दोनों दौर से गुजरता है। कब व्यक्ति के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट जाए, ये तो कोई नहीं जानता है। पर दुख आने से पहले भी भगवान संकेत जरुर देते हैं। तो आइए जानें ऐसे ही कुछ संकेत जो आपको बुरा वक्त आने की आपको सूचना देते हैं।

किसी भी व्यक्ति का जीवन आसान नहीं होता है। अगर जिंदगी में सुख आएंगे तो यकीनन दुख भी जरुर आएंगे। इस जीवन का दूसरा नाम ही सुख और दुख है। इंसान जिंदगी में इन दोनों दौर से गुजरता है। कब व्यक्ति के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट जाए, ये तो कोई नहीं जानता है। पर दुख आने से पहले भी भगवान संकेत जरुर देते हैं। तो आइए जानें ऐसे ही कुछ संकेत जो आपको बुरा वक्त आने की आपको सूचना देते हैं।

1. आमतौर पर हर किसी व्यक्ति को बुरे सपने आते हैं। बुरे सपने आना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन बुरे सपने आपको लगातार आने लग जाएं तो परिवार के सदस्यों पर भी बड़ी मुश्किलें आने की आशंका हो जाती है। इससे बचने के लिए आपको प्रत्येक दिन रात्रि में हनुमान चालीसा या फिर अपने उस आराध्य की पूजा करनी चाहिए जिसे आप मानते हैं। और आने ईष्ट को याद करके सोएं।

2. अगर आपके शरीर में बाएं तरफ का अंग फड़कता है तो उसे बहुत ही खराब माना जाता है। इन अंगों में बायां गाल, बाजू या फिर बाई आंख शामिल होते हैं। और अगर ये अंग फड़कते हैं तो आने वाली परेशानी का संकेत देते हैं। और इसके लिए धर्मशास्त्रों में भी लिखा है कि महिलाओं का दांया अंग और पुरूषों का बांया अंग फड़कता है तो कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। जब भी ऐसा हो तो भगवान को याद करें। या अपना ध्यान किसी दूसरी ओर किसी लगाइए।

3. अगर आप सपने में किसी को रोता हुआ देखते लेते हैं तो ये बहुत ही खराब सपना होता है। और अगर आपको भी ऐसा सपना आता है तो उसे किसी को भी नहीं बताएं। वरना आपको भी उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे सपने आने की बात को जितना दबा कर रखेंगे, उतना ही अच्छा होगा। वरना आपके साथ बहुत बुरा हो सकता है। बस इससे बचने का एक ही उपाय है कि सपना किसी को ना बताएं।

4. अगर आपके घर में जिस समय आप झाड़ू लगा रही होती हैं। उसी समय आपको कोई ऐसी अनावश्यक चीज दिखाई देती है जो चीज आपने पहले कभी भी नहीं देखी हो तो समझ जाइए कि ऐसी कोई चीज है जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। इससे बचने के लिए उस चीज को उठाकर उसे उसके निश्चित स्थान पर रख दीजिए। या उससे आपको मांफी मांग लेनी चाहिए और किसी पवित्र स्थान पर उसका विसर्जन कर दीजिए। ऐसा करने से आपके दुख कुछ हद तक कम हो जाएंगे।

5. अगर आपको कही काले रंग की बिल्ली दिखाई दे जिसे आपने पहले कभी देखा ना हो और वो बिल्ली आपकी तरफ घूर दे तो इसका बुरा प्रभाव होता है। शास्त्रों के अनुसार काली बिल्ली को अशुभ माना गया है। इसलिए अगर वो काली बिल्ली आपको घूर कर डराने की कोशिश करें तो समझ जाना चाहिए कि आप पर कोई बुरी मुसीबत आने वाली है। इससे बचने के लिए बिल्ली की आंखों की ओर बिना देखे उसे भगा दें। और ईश्वर से अपने परिवार के सुखी रहने की कामना करें।

6. शकुन शास्त्र में लिखा है कि छिपकली अच्छे और बुरे दोनों वक्त का संकेत देती है। अगर आपके घर में दो छिपकलियां लड़ते-लड़ते अचानक गायब हो जाएं तो ये बुरे समय का संकेत हैं। अगर आपको पता ही कि आपके घर में दो छिपकलियां लड़ रही हैं तो उन्हें फौरन वहां से हटा दें।

Tags

Next Story