God Signal: बहुत लकी लोगों को ही भगवान देता है ऐसे तीन संकेत, जानें इसका रहस्य

God Signal: बहुत लकी लोगों को ही भगवान देता है ऐसे तीन संकेत, जानें इसका रहस्य
X
God Signal: पुरानी कहावत है कि, जब भी ऊपर वाला मेहरबान होता है, तो दौलत छप्पर फाड़कर देता है। भगवान का साथ और इंसान की किस्मत अगर दोनों मिल जाये तो उस व्यक्ति को बुलंदियों को छूने में देर बिलकुल भी नहीं लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि, भगवान भी व्यक्ति के कामयाब होने से पहले ये तीन संकेत देता है। पुराणों में ऐसा लिखा है कि, जब भी किसी व्यक्ति के अच्छे दिन आते हैं तो ईश्वर उसे ये संकेत जरुर देते हैं। तो आइए जानते हैं उन खास संकेतों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Shakun Shastra: कौआ देता है भाग्य बदलने से पहले ये संकेत, जानें क्या होता है फायदा

अगर जिस व्यक्ति की नींद अचानक से बार-बार रात के तीन बजे के बाद खुलती है, तो इसे मामूली बात ना समझें। ये संकेत बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, रात के तीन बजे के बाद देवी-देवताओं की शक्तियां जाग्रत हो जाती हैं। जोकि आपसे बहुत कुछ कहना चाहती हैं। ऐसे में आपका बार-बार तीन बजे के बाद उठना कामयाब होने का संकेत है। वहीं रात के तीन बजे के बाद देवी-देवताओं से मांगा हुआ वरदान कभी खाली नहीं जाता है। ईश्वर आपकी प्रार्थना अवश्य सुनते हैं।

अगर आपको आपके सपनों में ऊंचे-ऊंचे पर्वत दिखाई देते हैं और वहां से बहता हुआ झरना आपको दिखाई देता है और इस जल को आप पी लेते हैं तो निश्चित तौर पर आपको कामयाबी अवश्य प्राप्त होती है।

शास्त्रों के अनुसार, अगर आपके सपनों में देवी-देवता दिखायी देते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि, सपनों में देवी-देवताओं का आना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। सपनों में देवी-देवताओं का आना एक पवित्र व्यक्ति होने का संकेत है। ऐसे व्यक्ति को कामयाबी चुटकियों में मिल जाती है। लेकिन ऐसे सपने कभी किसी को भूलकर भी शेयर ना करें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story