विष्णु जी के चरण इसलिए दबाती हैं देवी लक्ष्मी, आइए आप भी जानें

X
लक्ष्मी प्राप्ति की इच्छा हर किसी व्यक्ति को होती है। और लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना आवश्यक है। क्योंकि लक्ष्मी जी भगवान विष्णु के चरणों में रहती हैं। शास्त्रों में या भगवान विष्णु की किसी भी तस्वीर को देखेंगे तो आप पाएंगे, कि माता लक्ष्मी सदैव उनके चरणों में बैठी उनके चरण दबाती हुई ही दिखती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जब महिला पुरूष के चरण दबाती है तो उस घर में धन लाभ होता है। क्योंकि महिला के हाथों में देव गुरू और पुरूष के पैरों में दैत्य गुरू का वास होता है। तो आइए आप भी जानें माता लक्ष्मी किस लिए भगवान विष्णु के चरण दबाती हैं।

देवर्षि नारद ने एक बार धन की देवी माता लक्ष्मी से पूछा कि आप हमेशा श्रीहरि विष्णु के चरण क्यों दबाती रहती हैं। इस प्रश्न को सुनकर माता लक्ष्मी ने देवर्षि नारद को बताया कि ग्रहों के प्रभाव से कोई भी अछूता नहीं रहता है। वो चाहे मनुष्य हो या देवी-देवता।

माता लक्ष्मी ने बताया कि महिला के हाथ में देव गुरू बृहस्पति वास करते हैं, और पुरूष के पैरों में दैत्य गुरू शुक्राचार्य का वास होता है। इसलिए जब महिला पुरूष के चरण दबाती है तो देव और दानव के मिलन से धन लाभ होता है। इसलिए मैं हमेशा अपने स्वामी के चरण दबाती हूं।

लक्ष्मी उन्हीं लोगों के पास रहती हैं जो सभी लोगों के कल्याण की बातें सोचते हैं। भगवान विष्णु के पास जो लक्ष्मी हैध् वह धन और संपत्ति है। भगवान श्रीहरि उसका उचित उपयोग जानते हैं। इसी वजह से महा लक्ष्मी भगवान विष्णु के चरणों में उनकी दासी बनकर रहती हैं।

Tags

Next Story