Good Luck Tips: इन आदतों को जल्द करें दूर, आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना

Good Luck Tips: इन आदतों को जल्द करें दूर, आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना
X
Good Luck Tips: हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्म लेते ही मनुष्य का नवग्रहों से जुड़ाव हो जाता है। इसके बाद उनके कर्मों से शुभ-अशुभ का परिणाम मिलता है। मनुष्य के जीवन में कुछ बुरी भी आदत होती हैं, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं इन बुरी आदतों के बारे मेें...

Good Luck Tips: हिंदू मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि बच्चे के जन्म के साथ ही उसके भाग्य का निर्धारण हो जाता है। ग्रहों और राशि के चलते बच्चा आगे बढ़कर सफल होगा या नहीं, यह उसके कर्मों पर भी निर्भर होता है। कर्मों से ही शुभ-अशुभ का परिणाम मिलता है। वहीं, व्यक्ति के पास कई बुरी आदतें होती हैं, जिनको नजर-अंदाज करते हुए अपनी जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं। इसके साथ ही अगर आपके जीवन में भी ऐसी ही जुड़ी समस्या है, तो अपने ऊपर काम करना बहुत ही जरूरी है। जल्द ही उस बुरी आदतों को सुधारने की जरूरत है। इसके चलते आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइये इस खबर में जानते हैं कि कौन सी हैं बुरी आदतें, जिनसे बचना चाहिए।

ये आदत कर देती है आपको बर्बाद

शास्त्रों की मानें तो बहुत सारे लोगों की देर रात तक जागने और सुबह के समय देर से उठने की आदत होती है। व्यक्ति को अपने इस गलत आदत को जल्द ही सुधार लेना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को चंद्र ग्रह से जुड़ा हुआ कोई दोष लग सकता है। वहीं, आपको मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है। इन परेशानियों से बचने के लिए व्यक्ति को रात के समय जल्द ही सोना चाहिए। वहीं, सुबह के समय जल्द उठना चाहिए।

बाथरूम को कभी भी गंदा न रखें

यदि अपने बाथरूम को आप हमेशा गंदा रखते हैं, तो इस आदत को आपको तुरंत बदलना चाहिए। बाथरूम गंदा रखने से आपको राहु-केतु के दोष को झेलना पड़ सकता है। जीवन में तबाही आ सकती है। जीवन परेशान रहेगा। किए गए कार्य में बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें... भोलेनाथ ने स्वयं की थी भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की स्थापना, कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान

जूठे बर्तन को कभी न छोड़ें

हिन्दू पंचांग के अनुसार, व्यक्ति को खाना खाने के बाद कभी भी जूठे बर्तन को नहीं छोड़ना चाहिए। पंचांग में इसको दोष माना जाता है। इससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसी मान्यता है कि जूठे बर्तन छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। अगर आप इन बातों को समझ चुके हैं तो ध्यान रखिये कि आगे से इन आदतों से बचकर रहें ताकि आपका जीवन खुशहाल और समृद्ध रहे।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story