Govardhan Puja 2020 : गोवर्धन पूजा पर इस विधि से करें अन्नकूट पूजा,जीवन भरा रहेगा आपका अन्न का भंडार

Govardhan Puja 2020 : गोवर्धन पूजा पर इस विधि से करें अन्नकूट पूजा,जीवन भरा रहेगा आपका अन्न का भंडार
X
Govardhan Puja 2020 : गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट पूजा (Annakut Puja) को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है।इस दिन विधिवत अन्नकूट पूजा करने से घर में कभी भी अन्न की कोई कमीं नहीं रहती तो चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) पर अन्नकूट पूजा विधि।

Govardhan Puja 2020 : गोवर्धन पूजा 15 नवंबर 2020 (Govardhan Puja 15 November 2020) को की जाएगी। इस दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट पूजा भी की जाती है। जिससे घर में कभी भी धन और धान्य की कोई कमीं न रहे। लेकिन इस दिन अन्नकूट पूजा ( (Annakut Worship) आपको पूरे विधि विधान से ही करनी चाहिए। ऐसा न करने पर आपको इस पूजा का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होगा तो आइए जानते हैं अन्नकूट पूजा की संपूर्ण विधि।

अन्नकूट पूजा विधि (Annakut Puja Vidhi)

1.वैदिक काल में अन्नकूट पूजा के रूप में वरुण देव, अग्नि देव और इंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष रूप से अन्न की पूजा की जाती है।

2. अन्नकूट पूजा में 56 प्रकार के पकवान और पके हुए चावलों का पर्वत बनाकर उस पर रंगोली बनाई जाती है।

3. इसके बाद उस पर फूल, पुष्प , नवैद्य आदि अर्पित करके भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किए जाते हैं।

4. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण का विधिवत पूजन किया जाता है और भगवान श्री कृष्ण को धूप और दीप आदि दिखाए जाते हैं।

5. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को इन सभी चीजों का भोग लगाया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

6. यह प्रसाद दूसरे लोगों में भी वितरण करने का विधान है। इसलिए अन्नकूट का प्रसाद दूसरे लोगों में भी बांटा जाता है।

7. अन्नकूट पूजन के दिन घर के सभी सदस्यों के लिए घर की एक ही रसोई से खाना बनाया जाता है।

8.इसके अलावा अन्नकूट पूजन के दिन गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती भी की जाती है।

9. अन्नकूट पूजन के दिन चंद्रमा का दर्शन अशुभ माना गया है। इसलिए इस दिन भूलकर भी चंद्र दर्शन न करें।

10. अगर आपको चंद्र दर्शन करने हो तो प्रतिपदा तिथि निकल जाने के बाद यानी अगले दिन ही चंद्रमा के दर्शन करें।

Tags

Next Story