Govardhan puja 2020: जानिए गोवर्धन महाराज की आरती

Govardhan puja 2020: आज ब्रज क्षेत्र समेत पूरे भारतवर्ष में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। और गोवर्धन महाराज के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाएगी। हिन्दू धर्म के अनुसार किसी भी पूजा-पाठ और अनुष्ठान को आरती के बिना संपूर्ण नहीं माना जाता है। आरती किए बिना पूजा अधूरी रह जाती है। और अधूरी पूजा को ही पूर्ण करने के लिए देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। तो आइए आप भी जाने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्रीगिरिराज जी महाराज की आरती।
गोवर्धन भगवान की आरती
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS