Govardhan Puja 2020: जानिए आज ऐसे करें गाय और गोवर्धन पूजा, लगाएं 56 भोग, भगवान श्रीकृष्ण होंगे प्रसन्न, देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Govardhan Puja 2020: जानिए आज ऐसे करें गाय और गोवर्धन पूजा, लगाएं 56 भोग, भगवान श्रीकृष्ण होंगे प्रसन्न, देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
X
Govardhan Puja 2020: शास्त्रों में गोवर्धन पूजा का खास महत्व है। गोवर्धन का पर्व दिवाली के अगले दिन शनि आज मनाया जाएगा। आज लोग अपने घरों में गाय और गोवर्धन महाराज की पूजा करेंगे।

Govardhan Puja 2020: शास्त्रों में गोवर्धन पूजा का खास महत्व है। गोवर्धन का पर्व दिवाली के अगले दिन शनि आज मनाया जाएगा। आज लोग अपने घरों में गाय और गोवर्धन महाराज की पूजा करेंगे। कई जगहों पर इसे अन्नकूट भी कहा जाता है।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

दोपहर 03:19 बजे से शाम 05:26 बजे तक।

गोवर्धन पूजा विधि

आज आप लोग अपने घरों में गोवर्धन अन्नकूट की पूजा करें। और तरह-तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें। घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पर्वत के मध्य में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाएं।

इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, सभी पूजन सामग्री भगवान को अर्पित करते हुए प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर पूजा करें। और आज के दिन कूटे गए अन्न से भगवान का भोग लगाए। आज के दिन अन्नकूट में 56 प्रकार के भोग भगवान को अर्पित किए जाते हैं।

पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र के प्रकोप से सभी गोकुल वासियों को बचाने के लिए अपनी सबसे छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा चली आ रही है।

आज के दिन प्रदोषकाल यानि कि शाम के समय पूरे विधि विधान से श्रीकृष्ण भगवान जी की पूजा करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा जरुर करें। और हो सके तो गाय को गुड़ और हरा चारा जरुर खिलाएं। यदि आप आज के दिन ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में सुख, समृद्धि और साथ ही आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

Tags

Next Story