Govardhan Puja 2020 : गोवर्धन पूजा के शुभ संयोग, इस योग में पूजा का मिलेगा कई गुना लाभ

Govardhan Puja 2020 : गोवर्धन पूजा का त्योहार 15 नवंबर 2020 (Govardhan Puja Festival 15 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन गोवर्धन पर्वत और गायों और बैलों का श्रृंगार करके उनकी पूजा की जाती है। साल 2020 में गोवर्धन पूजा पर कई शुभ योग बन रहे है। जिसमें गोवर्धन पूजा करके आप भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं तो आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा पर बनने वाले शुभ संयोग।
गोवर्धन पूजा के शुभ संयोग (Govardhan Puja Ke Shubh Sanyog )
गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। इस दिन गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रत्येक साल यह त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा पर बहुत ही ज्यादा शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें पूजा करने से पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि गोवर्धन पूजा के दिन सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से शाम 5 बजकर 58 मिनट इस मुहूर्त में पूजा करने से आपको कई गुना लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकगर 31 मिनट तक,अमृत काल मुहूर्त सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। लेकिन गोवर्धन पूजा शाम के समय की जाती है। इसलिए आप इन सभी मुहूर्त में दान आदि कार्य करके कई गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
गोवर्धन पूजा के दिन ग्रह स्थिति (Govardhan Puja Ke Graha Stithi )
गोवर्धन पूजा के दिन ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में,शनि मकर राशि में,मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में,शुक्र कन्या राशि में,राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा।इस दिन शनि और गुरु अपनी स्वंय की राशि में अन्य रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से इस बारगोवर्धन पूजा का त्योहार काफी शुभ रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS