Govardhan Puja 2020 Mein Kab Hai : भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए इस विधि से करें गोवर्धन पूजा

Govardhan Puja 2020 Mein Kab Hai : भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए इस विधि से करें गोवर्धन पूजा
X
Govardhan Puja 2020 Mein Kab Hai : दिवाली (Diwali) के दूसरे दिन यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) की जाती है। गोवर्धन पूजा द्वापर युग से ही की जा रही है और शास्त्रों में इस पूजा का बहुत अधिक महत्व बताया गया है तो चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा की संपूर्ण विधि।

Govardhan Puja 2020 Mein Kab Hai : गोवर्धन पूजा 15 नवंबर 2020 (Govardhan Puja 15 November 2020) को की जाएगी। इस दिन भगवान गोवर्धन की पूजा करने से कभी भी घर में अन्न और धन की कमीं नहीं रहती। इस दिन भगवान गोवर्धन के साथ ही भगवान कृष्ण (Lord Krishna) और गाय बैलों की भी पूजा की जाती है तो आइए जानते हैं क्या है गोवर्धन पूजा की विधि।

गोवर्धन पूजा विधि (Govardhan Puja Vidhi)

1.गोवर्धन पूजा शाम के समय की जाती है। पूजा से पहले स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।

2. इस दिन अपने घर के आंगन में गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाएं और साथ में गोवर्धन पर्वत और उसके आस पास ग्वाले और पेड़ पौधे भी बनाएं।

3. इसके बाद भगवान गोवर्धन के बीच में भगवान कृष्ण की प्रतिमा रखें और गोवर्द्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव: मंत्र का जाप अवश्य करें।

4.इस मंत्र का जाप करने के बाद भगवान श्री कृष्ण को दूध, दही,घी,नैवैद्य, फल ,मिष्ठान और पंचामृत अर्पित करें।

5.भगवान कृष्ण को यह सभी वस्तुएं अर्पित करने के बाद भगवान श्री कृष्ण,गोवर्धन पर्वत, ग्वालों और पेड़ पौधों का विधिवत पूजन करें।

6.इसके बाद कृष्ण भगवान को मिठाई का भोग लगाएं और इस प्रसाद का वितरण सभी करें और स्वंय भी ग्रहण करें।

7. गोवर्धन पूजा के दिन गाय और बैल का भी पूजन किया जाता है। इसलिए अपने गाय और बैल को नहलाकर उनका श्रृंगार अवश्य करें।

8. यदि आपके पास गाय और बैल नहीं है तो आप उनका पूजन तस्वीर के द्वारा भी कर सकते हैं।

9.गाय और बैल का पूजन करते समय लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।। मंत्र का जाप अवश्य करें।

10.सभी पूजा विधि संपन्न करने के बाद भगवान कृष्ण की आरती उतारकर गाय को गोवर्धन पर्वत पर अवश्य चलाएं।

Tags

Next Story