Govardhan Puja 2021 : गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव में ना करें कोई कमी, जीवन में भरे रहेंगे धन और अन्न के भंडार

Govardhan Puja 2021 : गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव में ना करें कोई कमी, जीवन में भरे रहेंगे धन और अन्न के भंडार
X
Govardhan Puja 2021 : गोवर्धन पूजा आज 05 नवंबर 2021 (Govardhan Puja 05 November 2021) दिन शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में की जाएगी। आज के दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट पूजा भी की जाती है।

Govardhan Puja 2021 : गोवर्धन पूजा आज 05 नवंबर 2021 (Govardhan Puja 05 November 2021) दिन शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में की जाएगी। आज के दिन गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट पूजा भी की जाती है। ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने से घर में कभी भी धन और धान्य की कोई कमीं नहीं होती है। परन्तु आज के दिन अन्नकूट पूजा ( (Annakut Puja) पूरे विधि विधान से ही करनी चाहिए। अगर अन्नकूट पूजा में कोई कमी रह जाती है तो आपको इस पूजा का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होगा तो आइए जानते हैं अन्नकूट पूजा की संपूर्ण विधि।

ये भी पढ़ें: Goverdhan Puja 2021 : भगवान श्रीकृष्ण से पहले त्रेता युग में इस देवता ने उठाया था गोवर्धन पर्वत, जानें इसकी वजह

अन्नकूट पूजा विधि

  • वैदिक काल में अन्नकूट पूजा के रूप में वरुण देव, अग्नि देव और इंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष रूप से अन्न की पूजा की जाती है।
  • अन्नकूट पूजा में 56 प्रकार के पकवान और पके हुए चावलों का पर्वत बनाकर उस पर रंगोली बनाई जाती है।
  • रंगोली पर फूल, पुष्प , नवैद्य आदि अर्पित करके भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किए जाते हैं।
  • इसके बाद भगवान श्री कृष्ण का विधिवत पूजन किया जाता है और भगवान श्री कृष्ण को धूप और दीप आदि दिखाए जाते हैं।
  • इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को इन सभी चीजों का भोग लगाया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
  • यह प्रसाद दूसरे लोगों में भी वितरण करने का विधान है। इसलिए अन्नकूट का प्रसाद दूसरे लोगों में भी बांटा जाता है।
  • अन्नकूट पूजन के दिन घर के सभी सदस्यों के लिए घर की एक ही रसोई से खाना बनाया जाता है।
  • अन्नकूट पूजन के दिन गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती भी की जाती है।
  • अन्नकूट पूजन के दिन चंद्रमा का दर्शन अशुभ माना गया है। इसलिए इस दिन भूलकर भी चंद्र दर्शन न करें।
  • अगर आपको चंद्र दर्शन करने हो तो प्रतिपदा तिथि निकल जाने के बाद यानी अगले दिन ही चंद्रमा के दर्शन करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story