Govardhan Puja 2021: श्रीगिरिराज जी महाराज को करें इस आरती से प्रसन्न और पाएं मनवांछित वरदान

Govardhan puja 2021: दीपोत्सव के चौथे दिन ब्रज मण्डल समेत पूरे भारतवर्ष और उत्तर भारत में विशेष रुप से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन महाराज के रुप में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। वहीं हिन्दू धर्म के अनुसार, किसी भी पूजा-पाठ और अनुष्ठान को आरती के बिना संपूर्ण नहीं माना जाता है। आरती किए बिना पूजा अधूरी मानी जाती है और अधूरी पूजा को ही पूर्ण करने के लिए देवी-देवताओं की आरती की जाती है। तो आइए इस बार गोवर्धन पूजा के अवसर पर एक क्लिक में पढ़ें: श्रीगिरिराज जी महाराज की आरती।
ये भी पढ़ें: Diwali 2021 : Diwali 2021 : दिवाली के दिन आज जरुर करें नारियल का ये चमत्कारी टोटका, महालक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
।।गोवर्धन भगवान की आरती।।
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे चढ़े दूध की धार,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS