Govardhan Puja 2022 : किस मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, जानें शुभ टाइम और उपाय

Govardhan Puja 2022 : पांच दिवसीय दिवाली महापर्व के दौरान ही गोवर्धन पूजा भी की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनायी जाती है और शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन गाय और बछड़ों को स्नान कराने के बाद उनकी भी पूजा करने का विधान है। वहीं गोवर्धन पूजा के दौरान ही अन्नकूट पूजा भी की जाती है और गोवर्धन महाराज को 56 भोग लगाया जाता है। आज के दिन 56 प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज का भोग लगाने के बाद उन्हें प्रसाद के रूप में बांट दिया जाता है। वहीं साल 2022 में गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को की जाएगी। वहीं पंचांग की माने तो गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दौरान की जाती है। तो आइए जानते हैं साल 2022 में गोवर्धन पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और प्रतिपदा तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी।
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2022
गोवर्धन पूजा तिथि | 26 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार |
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त | 06:29 AM से 08:43 AM |
अवधि | 02 घंटे 14 मिनट |
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ | 25 अक्टूबर 2022 को 04:18 PM बजे |
प्रतिपदा तिथि समाप्त | 26 अक्टूबर 2022 को 02:42 PM बजे |
गोवर्धन पूजा उपाय
- गोवर्धन पूजा के दिन गायों की सेवा करने से सुखी जीवन का वरदान मिलता है।
- गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान कराने से 33 कोटि देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- गोवर्धन पूजा के दिन गाय को गुड़ और चना खिलाने से जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
- गोवर्धन पूजा के दिन गायों को हरा चारा खिलाने से दांपत्य जीवन सुखी होता है।
(Disclaimer इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS