Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर जरूर करें ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा के दिन अनेक प्रकार के ज्योतिष उपाय करने का विधान है। कहा जाता है कि, गोवर्धन पूजा के दिन किए जाने वाले उपाय हमारे जीवन में शुभता प्रदान करते हैं और वहीं गोवर्धन पूजा के दिन आप कुछ उपायों को किसी भी समय कर सकते हैं। क्योंकि गोवर्धन पूजा का पूरा ही दिन अति शुभ और मंगलकारी माना जाता है। तो आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में...
अगर आपके पास नौकरी नहीं है अथवा आपका काम ठीक प्रकार से नहीं चल पा रहा है, जॉब या बिजनेस में अड़चन आ रही हैं या बहुत अधिक मेहनत करने के बावजूद उसका फल आपको नहीं मिल पा रहा है, तो आप इस दिन उपाय जरुर कर सकते हैं, क्योंकि गोवर्धन पूजा के दिन किया गया ये चमत्कारी उपाय करने से आपके वैवाहिक जीवन में ग्रह शांत हो जाएंगे और आपको ये ग्रह शांत होते ही उन्नति के पथ पर अग्रसर का देंगे।
गोवर्धन पूजा उपाय और टोटका (Govardhan Puja Upay And Totka)
गोवर्धन पूजा के दिन आप गूंथा हुआ आटा लें, वहीं चने की दाल, गुड़ और हल्दी भी ले लें और अब आप गूंथा हुआ आटा लें और उसे अपने हाथों से थोड़ा सा फैला लें और इसके बाद आटे पर चने की दाल, गुड़ और हल्दी को रखें और अब आप आटे की इस लोई को फिर से बंद कर दें। इन चीजों को आटे में बंद होने के बाद यह लोई की तरह ही दिखायी देगा। अब आप इस लोई को किसी भी गाय को खिला दें। तथा गऊ माता से अपनी परेशानी और मनोकामना को मन ही मन कहें और प्रार्थना करें कि, गऊ माता आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी करें।
इस उपाय को करने से आपके ग्रह दोष समाप्त हो जाएंगे और आप का जीवन प्रगति के पथ की ओर अग्रसर हो जाएगा। इसीलिए गोवर्धन पूजा के दिन आप इस उपाय को जरूर करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS