Govardhan Puja 2021: परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर करें गोवर्धन पूजा, आज भूल कर भी ना करें ये काम

Govardhan Puja 2021: परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर करें गोवर्धन पूजा, आज भूल कर भी ना करें ये काम
X
Govardhan Puja 2021 : गोवर्धन पूजा का पर्व 05 नवंबर 2021 (Govardhan Puja Festival 05 November 2021) यानि आज मनाया जाएगा। आज के दिन प्रकृति के आधार के स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा और उसके साथ-साथ समाज के आधार पर गायों की पूजा की जाती है।

Govardhan Puja 2021 : गोवर्धन पूजा का पर्व 05 नवंबर 2021 (Govardhan Puja Festival 05 November 2021) यानि आज मनाया जाएगा। आज के दिन प्रकृति के आधार के स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा और उसके साथ-साथ समाज के आधार पर गायों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) अति प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वहीं गोवर्धन पूजा परिवार के सभी लोगों को एक साथ मिलकर करनी चाहिए, ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण वास्तव में प्रसन्न होते हैं, परन्तु वहीं कुछ कार्य ऐसे भी हैं जिन्हें आपको आज के दिन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए तो आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन क्या न करें।

ये भी पढ़ें: Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा में गाएं उनका ये प्रिय गीत, आप से हो जाएंगे खुश

गोवर्धन पूजा पर क्या न करें

  • गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा भूलकर भी बंद कमरे में न करें। क्योंकि गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा खुले स्थान पर ही की जाती है।
  • गोवर्धन पूजा के दिन गायों की पूजा करते समय अपने ईष्ट देव और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना बिल्कुल भी न भूलें।
  • गोवर्धन पूजा के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं किए जाते। इसलिए भूलकर भी इस दिन चंद्रमा के दर्शन न करें।
  • यदि आप गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने जाते हैं तो आप गंदे कपड़े पहनकर परिक्रमा बिल्कुल भी न करें।
  • गोवर्धन पूजा परिवार के सभी लोगों को अलग- अलग नहीं करनी चाहिए बल्कि एक जगह पर ही परिवार के सभी लोगों को गोवर्धन पूजा करनी चाहिए।
  • आज के दिन पूजा में परिवार के किसी भी सदस्य को काले या नीले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
  • गोवर्धन पूजा के दिन आपको किसी भी पशु या पक्षी को न तो मारना चाहिए और नहीं सताना चाहिए विशेषकर गाय को इस दिन आपको बिल्कुल भी नहीं मारना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान श्री कृष्ण के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
  • आज के दिन आपको भूलकर भी किसी पेड़ या पौधे को न तो काटना चाहिए और न हीं उखाड़ना चाहिए।
  • गोवर्धन पूजा के दिन आपको किसी भी प्रकार से अपने घर में कलेश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख और समृद्धि जा सकती है।
  • आज के दिन आपको भूलकर भी किसी बड़े बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण आपसे नाराज हो सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story