Gupt Navratri 2021 : आषाढ़ नवरात्रि आज से शुरू, जानें विशेष लाभ पाने के लिए किस राशि के जातक शुभ-लाभ के लिए कौनसी माता की करें पूजा

- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आज 11 जुलाई 2021, दिन रविवार से प्रारंभ हो गए हैं।
- नवरात्रि में मां भगवती की पूजा और आराधना की जाती है।
- अलग-अलग लग्नों के अनुसार घट स्थापना का फल मिलता है।
Gupt Navratri 2021 : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि आज 11 जुलाई 2021, दिन रविवार से प्रारंभ हो गए हैं। नवरात्रि में मां भगवती की पूजा और आराधना की जाती है, लेकिन वहीं नवरात्रि के दौरान देवी पूजा में शुद्ध मुहूर्त एवं सही व शास्त्रोक्त पूजन विधि का बहुत महत्व है। वहीं शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग लग्नों के अनुसार घट स्थापना का फल मिलता है। आषाढ़ नवरात्रि आज 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहे हैं। इस दौरान राशि के अनुसार मां भगवती के स्वरुपों और उनकी दस महाविद्याओं की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं आषाढ गुप्त नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार मां भगवती के किस रुप की करें पूजा।
ये भी पढ़ें :Sunday Special : रावण के परिवार में थे ये लोग, एक क्लिक में जानें लंकेश की संपूर्ण वंशावली

मेष
मेष राशि के लोगों को स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान इस साल वृषभ राशि के लोग देवी के महागौरी स्वरुप की पूजा करें व ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन
इस राशि के लोग देवी यंत्र स्थापित कर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

कर्क
इस राशि के लोगों को मां शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए। लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ भी करें।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए मां कूष्मांडा की पूजा विशेष फल देने वाली है। दुर्गा मन्त्रों का जाप करें।

कन्या
कन्या राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। लक्ष्मी मंत्रो का विधि-विधान पूर्वक जाप करें।

तुला
तुला राशि के जातकों को महागौरी की पूजा से लाभ होता है। काली चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक
स्कंदमाता की पूजा से इस राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

धनु
धनु राशि के लोग मां चंद्रघंटा की आराधना करें। साथ ही उनके मन्त्रों का विधि-विधान से जाप करें।

मकर
मकर राशि वालों के लिए मां काली की पूजा शुभ मानी गई है। नर्वाण मन्त्रों का जाप करें।

कुंभ
कुंभ राशि के लोग गुप्त नवरात्र में मां भगवती के सबसे भयंकर स्वरुप मां कालरात्रि की पूजा करें। नवरात्रि के दौरान रोज़ देवी कवच का पाठ करें।

मीन
मीन राशि वाले जातक मां चंद्रघंटा की पूजा करें। हल्दी की माला से बगलामुखी मंत्रो का जाप भी करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS