Gupt Navratri 2022: साल 2022 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से हैं, जानें इस पर्व की ये विशेष बात

Gupt Navratri 2022: साल 2022 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से हैं, जानें इस पर्व की ये विशेष बात
X
Gupt Navratri 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ माह में गुप्त नवरात्रि आती हैं। आषाढ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आषाढ़ नवरात्रि शुरु हो जाती हैं। इस दौरान मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। एक वर्ष में कुल मिलाकर चार बार नवरात्रि आती हैं।

Gupt Navratri 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ माह में गुप्त नवरात्रि आती हैं। आषाढ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आषाढ़ नवरात्रि शुरु हो जाती हैं। इस दौरान मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। एक वर्ष में कुल मिलाकर चार बार नवरात्रि आती हैं। जिनमें से दो बार गुप्त नवरात्रि के अलावा चैत्र और शारदीय नवरात्रि शामिल हैं। पहली गुप्त नवरात्रि माघ के महीने में आती हैं और दूसरी गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास में आती हैं। तो आइए जानते हैं साल 2022 में आषाढ गुप्त नवरात्रि कब से शुरु हैं और कब समाप्त हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: Sankashti chaturthi 2022: आषाढ संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें दिन, टाइम और पूजा विधि

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ

30 जून 2022, दिन गुरुवार

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि संपन्न

08 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार

घटस्थापना की तिथि

30 जून 2022, दिन गुरुवार

गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा गुप्त तरीके से की जाती है। इसमें विशेष तरह की इच्छापूर्ति तथा सिद्धि प्राप्त करने करने के लिए पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं। गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने का विशेष महत्व है।

इस दौरान तांत्रिक साधक या अघोरी तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की साधना करते हैं। इसके अलावा साधारण जन भी गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अराधना करते हैं। माना जाता है कि, इस दौरान मां की पूजा करने से जीवन के सभी संकटों का नाश होता है।

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां काली की पूजा की जाती है और उसके अलावा तारादेवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता और मां त्रिपुरभैरवी की भी पूजा की जाती है। मां के कई अलग-अलग रुप हैं, जैसे धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमलादेवी की भी पूजा अंतिम नवरात्रि के दिन की जाती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story