Gupt Navratri 2021 : गुप्त नवरात्रि क्या होती है, जानिए इनका महत्व

Gupt Navratri 2021 :  गुप्त नवरात्रि क्या होती है, जानिए इनका महत्व
X
  • प्रत्यक्ष और गुप्त नवरात्रि में क्या अंतर होता है।
  • गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग कौन सी नवरात्रियों में व्रत, साधना और पूजन करते हैं।
  • तांत्रिक और सिद्धि प्राप्त करने वाले लोग मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की उपासना गुप्त रूप से करते हैं।

Gupt Navratri 2021 : प्रत्यक्ष और गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) में क्या अंतर होता है। चार नवरात्रियों में से दो तो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती हैं और इनमें गृहस्थ जीवन वाले लोग साधना और पूजन करते हैं लेकिन जो दो गुप्त नवरात्रि होती हैं उसमें आमतौर पर साधक, सन्यासी, साधु और सिद्धि प्राप्त करने वाले, तांत्रिक लोग देवी की उपासना करते हैं। हालांकि चारों नवरात्रियों में देवी सिद्धि प्रदान करने वाली होती है लेकिन गुप्त नवरात्रि के दिनों में देवी की दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। जिनका तंत्र शक्तियों और सिद्धियों में विशेष महत्व होता है। जबकि प्रत्यक्ष नवरात्रियों में सांसारिक जीवन से जुड़ी हुई चीजों को प्रदान करने वाली देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मुख्य नवरात्रि में यदि आमजन चाहें तो किसी विशेष इच्छा की पूर्ति या सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि में साधना करके मनोरथ की पूर्ति करते हैं।

Also Read: Magh Mela 2021 : माघ मेले में मौनी अमावस्या पर श्रृद्धालुओं के आने से बढ़ी रौनक, प्रियंका गांधी ने बेटी संग किया स्नान, एक क्लिक में देखें फोटो गैलरी

गुप्त नवरात्रि में तंत्र साधना का विशेष महत्व होता है। क्योंकि तंत्र साधना गुप्त रूप से की जाती है। इसलिए यह गुप्त नवरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। यह आमतौर पर तंत्र विद्या में रूचि रखने वाले साधक और तांत्रिक करते हैं। गुप्त नवरात्रि में साधना के साथ सिद्धियों की भी प्राप्ति की जाती है।

प्राचीन काल में गुप्त नवरात्रि ही ज्यादा प्रचलित थीं। बाद में योगों के परिवर्तन के बाद चैत्र नवरात्र मूर्त रूप में आए और फिर उसके बाद शारदीय नवरात्रि। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ मास में आती हैं।

Also Read : Chanakya Niti : लड़कियों को आसानी से इंप्रेस करने के ये है 2 धांसू तरीके, जानिए...

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। इसमें मां काली, मां तारादेवी, मां त्रिपुर सुन्दरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां बंगलामुखी, मां कमला देवी, मां धूमावती और मां मातंगी हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story